समय अब बदल चुका है और अब लड़के-लड़कियां एक-दूसरे को डेट करते हैं और जब दोनों एक-दूसरे को पसंद आते हैं, तभी जाकर वो अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हैं। वहीं, ये सब एक मुलाकात में नहीं होता है, बल्कि इसके लिए कई मुलाकातें भी लग जाती हैं और तब कहीं जाकर दोनों का रिश्ता बन पाता है। लेकिन किसी के साथ रिलेशनशिप में आना कोई बड़ी बात नहीं है, बल्कि उस रिश्ते को प्यार के साथ आगे लेकर चलना बड़ी बात है, क्योंकि देखा जाता है कि लोगों के रिश्ते छोटी-छोटी बातों को लेकर बिगड़ जाते हैं। वहीं, जब आप किसी के साथ पहली डेट पर जाते हैं, तो आपके मन में कई तरह की उलझन, कई तरह के सवाल और थोड़े नर्वस भी आप जरूर होते होंगे? डेट पर क्या होगा? क्या उसे मैं पसंद आऊगा या आऊंगी? जैसे सवाल आपके मन में चल रहे होते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पहली डेट पर आपको क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।