फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हो रही है अनबन, तो अपनाएं ये चार तरीके, लौट सकता है खोया हुआ प्यार

Thu, 19 Aug 2021 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
एक पति-पत्नी का रिश्ता सात वचनों और सात फेरों से बंधा होता है, जिसमें ढेर सारा प्यार और थोड़ी तकरार भी कहीं न कहीं छुपी होती है। ये रिश्ता किसी गाड़ी की तरह ही होता है, जिसमें दोनों पहियों को बैलेंस बनाकर चलना पड़ता है क्योंकि अगर एक भी पहिया आगे-पीछे हुआ तो ये गाड़ी कहीं फिसल सकती है। इसलिए जरूरी है कि शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी दोनों को ही अपने इस रिश्ते को लेकर काफी ध्यान देना पड़ता है। वहीं, शायद ही कोई घर ऐसा हो, जहां पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत कहा सुनी न हो। लेकिन कई कपल ऐसे भी होते हैं जिनमें पति की अपनी पत्नी से काफी अनबन होती रहती है, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आपको वे चार तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आपके रिश्ते का खोया हुआ प्यार फिर से लौटने में शायद मदद मिल जाए।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
साथ में समय गुजारे
  • अक्सर देखा जाता है कि शादी के शुरुआती समय में तो पति अपनी पत्नी के साथ समय गुजारते हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है। वैसे-वैसे दोनों के बीच दूरियां आने लगती हैं, जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़े तक हो जाते हैं। पत्नी चाहती है कि उनका पति उनके साथ समय गुजारे। ऐसे में आप अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर पत्नी को भी समय दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
जरूरतों का ध्यान रखें
  • एक अच्छा पति अपनी पत्नियों की जरूरतों का हमेशा ध्यान रखता है। पत्नियां अपनी जरूरतों के बारे में कम ही पति से कहती हैं। ऐसे में जब पति इन जरूरतों का ध्यान नहीं देता है या फिर अगर पत्नी बोल रही है कि उसे शॉपिंग पर जाना है, लेकिन पति इस पर ध्यान नहीं दे रहा है तो ऐसे में फिर अनबन शुरू हो जाती है। इसलिए पति को पत्नी की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
काम में मदद करें
  • माना पति दफ्तर जाते हैं या अपने काम पर जाते हैं और पत्नी घर का कामकाज संभालती है। लेकिन कई घरों में पति-पत्नी दोनों ही काम पर जाते हैं, लेकिन घर का काम सिर्फ पत्नी करती है। ऐसे में कई बार घर के कामों को लेकर भी दोनों के बीच झगड़ा तक हो जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति में पति को अपनी पत्नी की घर के कामों में मदद करनी चाहिए। इससे दोनों के बीच प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
बाहर जाएं
  • याद कीजिए कि आप अपनी पत्नी के साथ आखिरी बार घूमने कब गए थे? पत्नी भी चाहती है कि वे भी कहीं अपने पति संग घूमे, कभी कैंडल लाइट डिनर पर जाए तो कभी किसी हिल स्टेशन पर जाकर दोनों लोग समय बिताएं। लेकिन पति इस बात पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा तक हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि पति अपनी पत्नी को घर के बाहर कहीं लेकर जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें