फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Impress: किसी को करना चाहते हैं इंप्रेस, तो इन चार बातों का रखें हमेशा ध्यान

Tue, 30 Nov 2021 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास है, और कहीं न कहीं हर कोई चाहता है कि उसे भी एक न एक बार प्यार जरूर हो। लेकिन प्यार भला सोच समझकर कब से होने लगा? क्योंकि जो सोच समझकर, देखकर-परखकर किया जाए वो तो प्यार से परे होता है। आप जब किसी के प्यार में पड़ते हैं, तो ये सब अचानक से और इतनी जल्दी होता है कि कोई कुछ समझ नहीं पाता है। वहीं, आज के दौर में तो आजकल के युवा शादी से पहले ही रिलेशनशिप में आ जाते हैं। लड़का हो या लड़की वो अपनी पसंद के साथ प्यार के इस खूबसूरत रिश्ते में बंधते हैं और अपने सपने सजाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी को पसंद तो करते हैं लेकिन उनसे कुछ बोल नहीं पाते हैं और उन्हें इंप्रेस करने के लिए कई तरीके खोजते रहते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो हम आपको सामने वाले शख्स को इंप्रेस करने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, हो सकता है कि ये आपके काम आ जाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay
उनकी केयर करें
  • आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो उनकी केयर करें। उन्हें ये जताएं कि आप उनकी चिंता करते हैं, उन्हें समझते हैं और आप उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहते आदि। आप जब ये सब करेंगे, तो इससे सामने वाला शख्स जरूर इंप्रेस होगा।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
उनके साथ समय गुजारें
  • आपका सामने वाला शख्स आपसे तब इंप्रेस होगा, जब आप उनके साथ रहेंगे, समय गुजारेंगे, उन्हें कहीं शॉपिंग पर जाना है तो उनके साथ जाएंगे, उन्हें कहीं से लेने जाएंगे, उन्हें छोड़ने जाएंगे आदि। ऐसा करने से भी सामने वाला शख्स आपके बारे में सोचेगा और आपसे इंप्रेस भी हो सकता है।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
विश्वास जीतें
  • इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता कि प्यार के रिश्ते की नींव विश्वास पर होती है, और विश्वास के साथ ही इस रिश्ते की शुरुआत भी होती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने सामने वाले शख्स का विश्वास जीतें और जब आप ये करते हैं, तो फिर वो शख्स इंप्रेस हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
दुख में हमेशा साथ खड़े रहें
  • हर कोई चाहता है कि कोई उनके सुख में हो या न हो, लेकिन उनके दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहे। अगर आप भी किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उनके दुख में हमेशा उनके साथ खड़ें रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें