फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन वजहों से होते हैं पति-पत्नी के बीच ज्यादा झगड़े, जान लें और सुधारें रिश्ता

Fri, 26 Nov 2021 03:21 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पति-पत्नी का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है। इसमें भरपूर प्यार भी होता है और कभी-कभी तकरार भी। तभी तो रिश्ते की मिठास हमेशा बनी रहती है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है कि पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाएं बिना कहे ही समझ लेते हैं और इसी वजह से समय के साथ रिश्ता और भी मजबूत होता चला जाता है। हालांकि कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं, जिनमें प्यार कम और झगड़े ज्यादा होते हैं। अगर समय रहते न संभाला जाए तो ऐसे रिश्ते कभी-कभी टूटने की कगार पर भी आ जाते हैं। अगर आप शादीशुदा होंगे तो ये बात बेहतर जानते होंगे कि पति-पत्नी के बीच किन-किन बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन अगर अभी आपकी शादी नहीं हुई है तो यह बात जान लेनी जरूरी है, ताकि जब आपकी शादी हो तो इन बातों को लेकर कभी आपके और आपकी पत्नी के बीच झगड़े न हों। आइए जानते हैं इसके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कई लोगों की यह आदत होती है कि वे शादी के शुरुआती दिनों में पत्नी को खूब सरप्राइज देते हैं, ढेर सारे गिफ्ट देते हैं, लेकिन बाद में उनका सरप्राइज देना बंद हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को लगने लगता है कि उनका पति बदल गया है और यह अक्सर झगड़े का कारण बन जाता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कई लोगों की यह भी आदत होती है कि वे पत्नी से ज्यादा दोस्तों को समय देने लगते हैं। ऐसे में पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम न बिताना मनमुटाव का कारण बन जाता है और झगड़े बढ़ने लगते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और समय-समय पर दोस्तों के साथ भी एंजॉय करें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कभी-कभी रोमांस का खत्म हो जाना भी पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बन जाता है। रिश्ते में पहले जैसा प्यार न रहने से मनमुटाव बढ़ता है। इसलिए रोमांस के लिए भी समय निकालें, ताकि रिश्ते में प्यार की मिठास हमेशा बनी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर पत्नी हाउसवाइफ है तो कभी-कभी ऐसा भी होता है कि घर में कई दिनों तक बैठे-बैठे वह बोर होने लगती है। ऐसे में चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और झगड़े होने लगते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि समय-समय पर ऑफिस से छुट्टी लेकर पत्नी को कहीं घुमाने भी ले जाएं, ताकि उसका मन बहल सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें