P Letter Names For Baby : बच्चे का नाम रखना हर माता पिता के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की तरह होता है। अक्सर कपल बच्चे के जन्म से पहले से ही उसके लिए नाम सोचने लगते हैं। वह चाहते हैं कि उनके लाडले या लाडो का नाम सबसे प्यारा और दूसरों से हटकर यानी कुछ खास हो। हालांकि हटके नाम रखने की होड़ में वह ये भी चाहते हैं कि नाम ऐसा हो, जिसका कोई अर्थ निकले।
अर्थपूर्ण नाम के साथ ही बच्चे के लिए आधुनिक नाम की तलाश का भी ध्यान रखा जाता है। इन सब के बीच एक अक्षर पंडित द्वारा या परिवार द्वारा निकाला जाता है, जिससे शुरू होने वाले नामों का चयन बच्चे के लिए करना होता है। अगर आप के घर पर भी नन्हा मेहमान आने वाला है तो उसके लिए अर्थपूर्ण और आधुनिक नाम की तलाश यहां खत्म हो सकती है। बच्चे के लिए प अक्षर से नामकरण करने के लिए यहां आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों की सूची दी जा रही है, जिससे अपने बेटे या बेटी का नामकरण किया जा सकता है।