फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिलाओं को किसी के साथ नहीं बांटनी चाहिए ये पांच चीजें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 17 Oct 2019 05:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PTI
कई बार देखा गया है कि बहुत सी विवाहित महिलाएं अपनी सुहाग की चीजों को दूसरी विवाहित महिलाओं के साथ बांट लेती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस तरह की आदत आपको जिंदगी भर का पछतावा दे सकती हैं। तो चलिए जानें कि इस सुहाग की निशानी कौन सी चीजों को अन्य महिलाओं को देने पर क्या बुरा प्रभाव पड़ेगा आपकी जिंदगी पर।

 
विज्ञापन

2 of 6
sindoor
मांग का सिंदूर
सुहाग की निशानी के रूप में सिंदूर की अपनी बहुत खास जगह है। अगर आप जिस सिंदूर की डिबिया से दूसरी महिलाओं को सिंदूर लगाने के लिए देती हैं तो इस आदत को बदल डालिए। अगर देना ही है तो भगवान पर चढ़ा या नई डिबिया का सिंदूर लगाने को दीजिए। क्योंकि खुद का इस्तेमाल किया जाने वाला सिंदूर किसी विवाहित महिला को लगाने के लिए देने पर आपके सौभाग्य पर संकट आ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
शादी का जोड़ा
शादी के दिन पहनी गई चुनरी, पीली साड़ी किसी को भी भूल कर भी पहनने के लिए नहीं देनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपका सौभाग्य छिन सकता है।

 

4 of 6
माथे की बिंदिया
सुहाग की निशानी में बिंदी का भी अहम स्थान है। अगर किसी रिश्तेदार को बिंदी की जरूरत है तो नई बिंदी दें। माथे पर लगी बिंदी उतार कर देने का अर्थ यह है कि आप अपने पति का प्यार बांट रही हैं।  इसलिए कभी भी भूलकर ऐसा न करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
हाथों की मेंहदी
मेंहदी पति की लंबी उम्र की निशानी होती है। जितना गहरा रंग होता है उतना गहरा पति का प्यार होता है। अगर आप किसी के साथ अपनी मेहंदी शेयर करेंगी तो पति का प्यार भी बंट जाएगा। ऐसे में अपने हाथ पर लगने बाद बची हुई मेहंदी दूसरी सुहागन स्त्री को कभी भी ना दें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चूड़ी को न करें शेयर
बहुत बार देखा गया है कि कपड़ों से मैचिंग करती चूड़ी पहनने के चक्कर में महिलाएं एक दूसरे के साथ चूड़ियों को बांट लेती हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत है क्योंकि चूड़ियों की खनक सौभाग्य का प्रतीक होती है। ऐसे में अगर आप अपनी चूड़ियों को बांटती हैं तो ये अशुभ लक्षण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें