प्यार जताने में अब पुरुष भी पीछे नही है। अब वो जमाना नहीं रह गया कि केवल महिलाएं ही अपने पति के लिए दिनभर भूखी रहें और व्रत करें। अब पति भी पत्नी के प्रति प्यार जताने के लिए उनके साथ हर कदम में साथ दे रहे हैं। हर साल की तरह इस साल केवल महिलाएं ही करवा चौथ का व्रत नहीं रखेंगी बल्कि कुछ पुरुष भी पुरानी धारणाओं को तोड़ते नजर आ रहे हैं।