फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को खुश रखने के ये हैं चार तरीके, बनी रहेगी घर-परिवार में खुशी

Tue, 12 Oct 2021 09:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
जब भी किसी कपल की शादी होती है, तो यहां से उनकी जिंदगी लगभग पूरी तरह बदल जाती है। दोनों लोग अपनी आने वाली लाइफ में व्यस्त हो जाते हैं। प्यार का रिश्ता बड़ा ही नाजकु होता है। यहां प्यार और टकरार साथ-साथ चलते हैं। ऐसे में अगर जरूरत होती है, तो बस इस रिश्ते को संभालने की। वहीं, पति-पत्नी के बीच कई ऐसी बातें होती हैं, जिनके कारण कई बार रिश्ते में अनबन भी देखी जाती है। लेकिन इन सबके बीच एक चीज आपने जरूर देखी होगी कि शादी से पहले लड़कियों को बताया जाता है कि वो कैसे अपने पति को खुश रख सकती हैं, क्योंकि अगर पति नाराज या गुस्सा होगा तो फिर रिश्ते में कई तरह की दिक्कतें देखने को मिलेंगी। ऐसे में ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि पति को खुश रखा जाए। तो चलिए हम आपको इसके कुछ तरीके बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay
साथ में समय जरूर बिताएं
  • पति को खुश रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने पति संग समय बिताएं। अगर आप अपने पति के साथ समय नहीं बिताते हैं, तो इससे कई बार कई तरह की दिक्कतें देखने को मिलती हैं। इसलिए पति को खुश रखने के लिए साथ में समय बिताएं।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
मन की बात जानें
  • कई बार पति के मन में कई तरह की दिक्कतें चल रही होती हैं, जिनकी वजह से वो परेशान रहते हैं। ऐसे में पति का फर्ज बनता है कि वो अपने पति की मन की बात जानें और उनका कदम से कदम मिलाकर साथ दें।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
खाने पर खास ध्यान दें
  • कहा जाता है कि पति को खुश करने का रास्ता उनके पेट से होता हुआ जाता है। इसलिए जरूरी है कि पत्नी पति के पसंद का स्वादिष्ट खाना बनाएं और यकीन मानिए इससे पति खुश रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पति के फैसलों में शामिल हों
  • कई बार पति कई कठोर फैसले भी ले लेता है, लेकिन देखा जाता है कि पत्नियां पति की फैसलों से खुश नहीं होती है। लेकिन आपको पति के कठोर फैसलों में भी शामिल होना चाहिए और उनके साथ चलना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें