दर्द और तकलीफ
सेक्स थेरपिस्ट अमांडा मेजर का कहना है कि सेक्स में कम होती दिलचस्पी को हमेशा असामान्य नहीं कहा जा सकता है। यहां इसके कई कारण हैं कि पुरुष और महिलाओं की जरूरतें क्यों बदल रही हैं।उन्होंने कहा कि कई मामलों में यह सामान्य और स्वाभाविक होता है लेकिन दूसरे कारणों में दर्द और तकलीफ भी है। सर्वे में कुल 15 फीसदी पुरुष और 34 फीसदी महिलाओं का कहना है कि सेक्स में उनकी दिलचस्पी नहीं रही। पुरुषों में 35-44 की उम्र में सेक्स के प्रति दिलचस्पी सबसे कम थी। महिलाओं में 55 और 64 की उम्र में सेक्स को लेकर दिलचस्पी में गिरावट सबसे उच्च स्तर पर थी।
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथंप्टन और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्चरों का कहना है कि इसका कोई सबूत नहीं है कि मासिक धर्म बंद होने के कारण महिलाओं में सेक्स के प्रति दिलचस्पी कम होती है।हालांकि यह बात सामने आई है कि घर में छोटे बच्चे होने के कारण भी महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम हो रही है। इसके साथ ही खराब सेहत, बातचीत में गर्मजोशी की कमी और भावनात्मक लगाव में उदासीनता के कारण महिलाओं और पुरुषों में सेक्स की इच्छा कम हो रही है।