'सेक्स एक जरूरत है'
मितरा की तमन्ना है कि उनका प्रेमी उन्हें बांहों में भरे और उनके बालों पर हाथ फेरे। वह कहती हैं कि उनके समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो ऐसा सोचते हैं कि उनकी जैसी महिलाएं प्यार करने के लायक नहीं हैं और इससे उन्हें दर्द होता है। वह कहती हैं, "मैं जिसे प्रेम करती हूं उसके साथ मेरे पिता रहने की अनुमति नहीं देते। मेरी तरह कई विकलांग महिलाएं यौन और भावनात्मक जरूरतों को दबाए जाने से पीड़ित हैं।"
"मैं मानती हूं कि सबसे बड़ा बदलाव हमारे अंदर से ही आता है। हमको सबसे अधिक जरूरत अपनी यौन क्षमताओं और सीमाओं को स्वीकार करने की है।" मितरा कहती हैं कि "हमें विश्वास करना चाहिए कि हम पूरी तरह से जीवन जीने के हकदार हैं और विकलांगता की परवाह किए बिना हम इसका पूरा आनंद लें।"
"मैं बहुत-सी विकलांग महिलाओं को जानती हूं जिनका परिवार इस बात से अनजान है कि वे भी यौन प्राणी हैं क्योंकि ये महिलाएं ख़ुद भी ऐसा विश्वास करने में नाकाम रही हैं। अगर आपको यकीन नहीं है कि आप भी प्यार की हकदार हैं तो आपका परिवार कैसे यकीन करेगा?"