फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 बातों को ध्यान में रखकर ढूंढे अपना सही रूम पार्टनर , झगड़े की नहीं होगी कोई गुंजाइश

Wed, 23 Oct 2019 05:59 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
जब आप घर छोड़कर दूसरे शहर पढ़ाई या नौकरी के लिए आते हैं तब आपको एक रूम पार्टनर की जरूरत पड़ती है। लेकिन एक अच्छा रूम पार्टनर मिलना बेहद ही मुश्किल है। एक अच्छे रूम पार्टनर का आपके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपकी आपके पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर लड़ाइयां होने लगेगी तो आप का मन भी काम में नहीं लगेगा। इसलिए एक सहज-सुलझा रूम पार्टनर होना बेहद जरूरी है। एक अच्छा रूम पार्टनर ढूंढने के लिए आपको कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए , जिससे आपको एक अच्छा रूम पार्टनर आसानी से मिल जाएगा। आइइ जानते हैं कौन-सी हैं यह बातें। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
रूम पार्टनर चुनने से  पहले आप उनकी आदतों को जान लें। यह भी देखें की क्या आपका रुम पार्टनर  ताला न लगाना, गैस या लाइट बंद नहीं करना, फोन पर देर रात तक बात करना जैसी हरकते तो नहीं करता है। इसलिए रूममेट का चयन करने से पहले इन पहलुओं पर जरूर ध्यान दें। भले ही आपको थोड़ा समय क्यों न लग जाए।
विज्ञापन

3 of 5
women - फोटो : pixa
रुम पार्टनर चुनने के लिए ऐसे व्यक्ति को ढूंढ़े जो आपके जैसा हो। ऐसा करने से आप दोनों के बीच लड़ाइयां कम होगी और आप दोनों आराम में एक-साथ रह पाएंगे। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा गुस्से वाले हैं तो वह थोड़े शांत मिजाज का व्यक्ति हो। 

4 of 5
लड़कियां - फोटो : Pixabay
आप अपने स्कूल के साथी या फिर ऑफिस के किसी दोस्त के साथ रह सकते हैं। रूम पार्टनर का यह अच्छा विकल्प है , क्योंकि आप अपने स्कूल के साथी या फिर ऑफिस के किसी दोस्त की  अच्छी बुरी आदतों से पहले से ही वाकिफ होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
women - फोटो : pixa
इस बात को सुनिश्चित कर लें कि क्या आपका पार्टनर सिगरेट या शराब पीता है। क्या वह दोस्तों के साथ पार्टी करता है। इन मुद्दों पर खुलकर बात करें। अगर आपके बीच में यह सारी बातें स्पष्ट होगी तभी आप दोनों अच्छे दोस्त बन पाओगे। इसलिए  इन सारी बातों को ही जानकर अपने रूम पार्टनर का चुनाव करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें