फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 जरूरी बातें जो नए रिलेशनशिप में आपको रखनी चाहिए ध्यान

Thu, 22 Aug 2019 02:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
नए रिलेशनशिप में कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि नया रिश्ता बेहद नाजुक होता है। इसे फलने-फुलने में वक्त लगता है। ऐसे में एक छोटी-सी गलती भी संबंधों को बिगाड़ सकती है। एक छोटी चूक भी भारी पड़ जाती है। अक्सर देखा गया है कि जब हम नए रिश्ते में होते हैं तो कई बार हमारे शब्द भी पार्टनर की भावनाओं को आहात कर देते हैं। इससे रिलेशनशिप खतरे में पड़ जाता है। आइए जानते हैं नये रिलेशनशिप में क्या करना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
नए रिलेशनशिप में मिलने की जल्दबाज़ी न करें। रोज़ मिलने की जगह हफ्ते में मिलें। अपने पार्टनर से मिलने का वक्त पूछ लें। एक-दूसरे की सुविधा के हिसाब से ही मिलें। मिलने की जिद कतई न करें।
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : Pixabay
एक- दूसरे को स्पेस दें। इससे रिलेशनशिप मज़बूत होती है। जब आप नए रिलेशनशिप में हो तो चेपू कतई न बने। इससे आपके पार्टनर को असहज हो सकती है और आपका रिलेशन बिगड़ सकता है। ज़रूरत के हिसाब से ही अपने पार्टनर या लवर्स को महत्व दें।
 
 

4 of 6
relationship - फोटो : social media
नए रिलेशनशिप में इमोशनल मैसेज कतई न भेजें। इससे रिलेशनशिप खराब हो सकता है। इमोशनल मैसेज की जगह आप नॉर्मल और संक्षिप्त मैसेज भेजें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
relationship tips
बातचीत में जल्दी अंतरंग न हों। आप बातचीत के दौरान एक दूसरे की म्यूज़िक, मूवी और बुक्स के बारे में पसंद और नापसंद जाने। इससे आपको एक दूसरे के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship - फोटो : social media
दोस्तों से अपने पार्टनर को मिलाने की जल्दबाज़ी न करें। आपके ऐसा करने से आपके पार्टनर को असहज महसूस हो सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें