प्यार का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है और हमारी छोटी सी गलती इस प्यार भरे रिश्ते को खत्म तक कर सकती है। इसलिए हर किसी को इस रिश्ते के प्रति ईमानदार होना चाहिए। जब एक लड़का-लड़की रिलेशनशिप में होते हैं या फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं तो उनके बीच काफी प्यार होता है और वे अपने इस रिश्ते के लिए काफी कुछ करते भी हैं। हर कोई चाहता है कि उनका प्यार का रिश्ता लंबा और खुशी से चले, लेकिन जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हैं जो प्यार भरे रिश्ते में दरार डालने का काम करती हैं। इसलिए हमें कुछ बातों से हमेशा ही सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताते हैं जो अक्सर पार्टनर अपने प्यार के रिश्ते में कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनका रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।