फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर को खुश रखने के इन चार तरीकों को कभी न भूलें, बना रहेगा रिश्ते में प्यार

Fri, 15 Oct 2021 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
प्यार का रिश्ता कहने को बड़ा ही अनमोल और प्यार की मिठास से भरा होता है, जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे की बातों में खोए रहते हैं, एक-दूसरे के साथ अपने आने वाले भविष्य को लेकर कई सपने सजाते हैं आदि। लेकिन इस प्यार के रिश्ते में जितनी खुशियां होती हैं, उतनी ही टकरार भी इसी रिश्ते में देखी जाती है। इस रिश्ते की शुरुआत के समय दोनों पार्टनर काफी खुश होते हैं और एक लंबा समय साथ में बिताकर शादी जैसे पवित्र बंधन में तक बंधते हैं। लेकिन शादी से पहले जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, उसमें कई बार रूठने-मनाने जैसी चीजें चलती रहती हैं। शायद इन्हीं चीजों के साथ ये रिश्ता आगे बढ़ता रहता है। वहीं, कई बार लोग अपने पार्टनर को खुश तो करना चाहते हैं, लेकिन उनकी समझ नहीं आता कि वो ऐसा क्या कर सकते हैं? अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो चलिए हम आपके पार्टनर को खुश करने के कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
तारीफ करना
  • तारीफ ऐसी चीज है, जो आपके पार्टनर को मिनटों में खुश कर सकती है। जब भी आपके पार्टनर कोई ड्रेस पहने, किसी पार्टी या किसी खास मौकों के लिए तैयार हों या फिर रोजाना भी आप उनको देखकर उनकी तारीफ कर सकते हैं और यकीन मानिए ऐसा करने से आपके पार्टनर काफी खुश होंगे। ये तरीका महिला पार्टनर पर ज्यादा काम करता है।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
अपनापन जताना
  • हर कोई चाहता है कि आप जिसके साथ हैं, वो आप पर अपनापन जताए। आपकी सुरक्षा करे, आपकी चिंता करे, आपके बारे में सोचे और आपकी हर काम में मदद करे आदि। जब आप ये सब करते हैं तो आपके पार्टनर को लगता है कि हां आप उनकी चिंता करते हैं यानी आप अपनापन जता रहे हैं और किसी भी पार्टनर को खुश करने के लिए ये बेहतर तरीका हो सकता है।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
उपहार देना
  • उपहार भला किसे पसंद नहीं होते? हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उन्हें उपहार दें। आप जब मिलने जा रहे हैं, तो कभी-कभी एक गुलाब का फूल ले जा सकते हैं, कभी उनकी पसंद का कोई उपहार उन्हें दे सकते हैं या फिर सरप्राइज गिफ्ट भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जो आपके पार्टनर को खुश रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
सच बोलना
  • सच ऐसी चीज है, जो हर किसी को आपके सामने झुकने पर मजबूर कर सकती है और ये वही चीज है जो बता सकती है कि हां आप कितने सचे हैं। इसके साथ ही आपका सच किसी के चेहरे पर खुशी तक ला सकता है। जैसे- आपके पार्टनर के चेहरे पर। अगर आप अपने पार्टनर से सच बोलेंगे, तो वो आपसे काफी खुश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें