फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: टूटे रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहते हैं तो ये टिप्स आएंगे काम

Sat, 29 Oct 2022 04:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार लोग छोटी सी बात पर रिश्ता तोड़ लेते हैं। ऐसा अक्सर लव लाइफ में या फिर शादीशुदा जिंदगी में होता है। बिना सोचे-समझे जल्दीबाजी में लिए गए इस फैसले पर बाद में प्रेमी-प्रेमिकाओं. पति-पत्नी को पछतावा होता है। दूर जाने पर ही अपने पार्टनर की अहमियत का अंदाजा लगता है। अगर दिल के किसी कोने में प्यार बचा रहता है तो ऐसा होना लाजिमी। ऐसे में अगर आप रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहते हैं। और नई शुरूआत करते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : Pixabay
रिश्ता टूटने के बाद कई बार पछतावा होता है और कपल को अपने पार्टनर की याद सताती हैं। उन्हें पता चलता है कि वो आपके लिए कितना खास था। ऐसे में जल्दबाजी में लिए फैसले जिंदजी में गलत साबित होते हैं। अपनी गलती को अगर आप सुधारना चाहते हैं और रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं तो कुछ तरीकों से पहल करें। 
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : Pixabay
पहले करें पहल
अगर आपके मन में अपने साथी के लिए प्यार की भावना बची है और आप पैचअप करना चाहते हैं। तो सामने से पहल का इंतजार करने की बजाय खुद ही पहल करें। अगर उसने आपको सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया है तो आप उसे ईमेल भेजे। अगर उसके मन में भी प्यार होगा तो वो आपकी बातों का जवाब जरूर देगा या देगी। ऐसा होने में वक्त लग सकता है लेकिन अगर आप दोबारा से रिश्ता शुरू करना चाहते हैं तो इंतजार करें। क्योंकि रिश्ते में वापस से आने में वक्त लगता है।

4 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
अगर दोनों के बीच किसी बेहद सामान्य सी लगने वाली बात पर बहस हुई और रिश्ता टूटा। तो सोचने का नजरिया बदलें, किसी भी बचकानी सी लगने वाली बातों पर रिश्ता खत्म ना करें। इन सबसे ऊपर उठकर रिश्ते को दूसरा मौका दें। गलतियों से सीखें और पैचअप करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
relationship - फोटो : Pixabay
अपने साथी को ये बताना जरूरी है कि आप उसके साथ रहना चाहते हैं। उसके साथ बैठकर बात करें और दरार को खत्म करने की कोशिश करें। अगर दोनों तरफ से प्यार होगा तो जल्दी ही वो आपकी बातों को मानकर रिश्ते में जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship - फोटो : pixabay
सॉरी है जरूरी
अगर आपको लगता है कि गलती आपकी थी और आपकी वजह से ही रिश्ता टूटा है तो सॉरी बोलने में झिझक ना करें। सॉरी बोल देने से रिश्ते में मजबूती आती है और साथी को पता चलता है कि आप अपनी गलती का एहसास कर रहे हैं। हो सकता है कि साथी भी पुरानी बातों को भुलाकर आपके साथ आगे बढ़ना चाहता हो। ऐसे में ये ट्रिक काम आ जाएगी और आपका प्यार वापस मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें