फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girls Secrets: लड़कियां अपने पार्टनर से राज रखती हैं ये बातें, कभी नहीं करती शेयर

Thu, 24 Mar 2022 02:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
लड़कियों के राज - फोटो : istock

जब कोई कपल रिलेशनशिप में आता है, जो अक्सर वह पार्टनर से अपनी हर बात शेयर करते हैं। उन्हें अपनी जीवन की बातों में शामिल करते हैं और घर, परिवार, दोस्त हर किसी के बारे में बताते हैं। लड़कियां जानना चाहती हैं कि उनके पति या बॉयफ्रेंड की जिंदगी उनके संपर्क में आने से पहले कैसी थी और अब कैसी है। ऐसी ही उम्मीद लड़के भी अपनी प्रेमिका या पत्नी से रखते हैं। ऐसा होता भी है, दोनों एक दूसरे को लगभग सब कुछ बताते हैं लेकिन अगर आपको ऐसा लगता कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपको सब कुछ बताती है तो यहां आप गलत हैं। कोई भी लड़की पार्टनर को अपनी हर बात कभी नहीं बताती। कुछ बातें हैं जो वह हमेशा अपने पार्टनर से भी छुपाती हैं और उसे कभी शेयर नहीं करना चाहतीं। चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो लड़कियां अपने पार्टनर से भी छुपाती हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
लड़कियों के राज - फोटो : istock
क्रश के बारे में छुपाना

लड़की अपने पार्टनर के सामने अपने क्रश का जिक्र तो कर सकती हैं लेकिन उनके बारे में खुल कर बात नहीं करतीं। वह अपने क्रश की अधिक जानकारी अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं करतीं। कभी कभी तो वह क्रश का नाम तक नहीं बतातीं।
विज्ञापन

3 of 7
लड़कियों के राज - फोटो : istock
सहेलियों संग निजी बातें

लड़कियां अक्सर अपनी महिला मित्रों के साथ समय बिताती हैं। जब उनकी मुलाकात होती है तो उनके बीच बहुत सारी गप शप भी होती है।  वह अपने पार्टनर को सहेली सेो हुई मुलाकात के बारे में तो बता सकती हैं लेकिन उनके बीच हुई गर्ल टाॅक्स को शेयर करने से बचती हैं।

4 of 7
लड़कियों के राज - फोटो : istock
पुरुष दोस्तों संग हुई बातें
 
हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी के कुछ पुरुष दोस्त हों। अधिकतर लड़कियां अपने पुरुष दोस्तों के बारे में अपने पार्टनर को नहीं बतातीं। अगर उन्होंने अपने मेल दोस्तों के बारे में आपको बताया भी हो लेकिन उनके साथ होने वाली बातें कभी शेयर नहीं करतीं। लड़कियों को इस बात का भी डर रहता है कि जिस तरह वह अपने मेल दोस्तों के साथ बातचीत करती हैं, कहीं उनका पार्टनर भी महिला दोस्त बनाकर उनके साथ बातें करना न शुरू कर दे।
विज्ञापन

5 of 7
लड़कियों के राज - फोटो : istock
एक्स या लव अफेयर के बारे में

लड़कियां अपने एक्स के बारे में या पुराने रिश्ते के बारे में अपने पार्टनर से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करतीं। ब्रेक के बाद वह मूव ऑन कर लें लेकिन एक्स की याद आने पर वह अपने पार्टनर से इस बात का जिक्र कभी नहीं करतीं।  
विज्ञापन

6 of 7
लड़कियों के राज - फोटो : Istock
सुंदरता के राज

महिला मेकअप इस्तेमाल करती हो या किसी तरह का ब्यूटी प्रोडक्ट लेकिन अपने पार्टनर के सामने वह कभी इस बात को शेयर नहीं करतीं। वह हमेशा अपनी सुंदरता का राज छुपाती हैं और मेकअप को नेचुरल ब्यूटी की तरह दिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लड़कियों के राज - फोटो : istock
रिश्तेदारों के बारे में अपने असली विचार

लड़कियां अक्सर अपने परिवार माता पिता, भाई बहन और कजिन आदि की तारीफ करती हैं लेकिन वह अपने पार्टनर के सामने उनके परिवार के साथ होने वाले मनमुटाव या रिश्तेदारों की कमियां छुपाती हैं। परिवार को लेकर वह अपने असली विचार पार्टनर से शेयर नहीं करतीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें