प्यार में विश्वास होना अहम बात है, लेकिन अक्सर कपल्स जब एक दूसरे के प्यार में होते हैं तो वह अपने पार्टनर के लिए अधिक पजेसिव और प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। यही कारण है कि कई बार रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी पर शक करने लगता है। लड़का हो या लड़की उसे यह डर रहता है कि कहीं उनका पार्टनर उनका साथ छोड़कर किसी और का हाथ न थाम ले। इस वजह से वह अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। कई बार रिश्ते में प्यार और विश्वास की कमी के कारण भी कपल्स एक दूसरे पर शक करते हैं। जब रिश्ते में विश्वास से ज्यादा शक होने लगता है तो रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में शक करने वाले पार्टनर की जितनी गलती होती है, उतनी ही उसके साथी की भी होती है, क्योंकि वह शक का इलाज न तलाश कर, अपने प्यार पर विश्वास दिलाने में असमर्थ हो जाता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि अगर आपका पार्टनर आप पर बहुत ज्यादा शक करता है तो ऐसा क्या करें ताकि उसे आपके प्यार पर विश्वास हो जाए।