World Book and Copyright Day 2023: किताबें इंसान की सबसे बेहतर साथी बन सकती हैं। किताबें किसी भी उम्र के शख्स के विकास में सहायक हो सकती हैं। किताब केवल ज्ञान का स्त्रोत नहीं, बल्कि दिमाग को सक्रिय रखने, इमेजिनेशन बढ़ाने, ब्रेन सेल्स को मजबूत करने और संवाद को बेहतर बनाने के लिए शब्दावली को मजबूत करने के लिए भी अच्छा माध्यम है। हालांकि मौजूदा समय में कंप्यूटर और इंटरनेट के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी ने उन्हें किताबों से दूर कर दिया है। किताबों से बढ़ती दूरी को कम करने के उद्देश्य से यूनेस्को ने प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाने का फैसला लिया। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1995 से हुई। विश्व पुस्तक दिवस के मौके पर अपने बच्चों में किताब पढ़ने के रूचि को जगाने का प्रयास करें। अगर बच्चा किताब पढ़ने से दूर भागता है, तो कुछ तरीकों को अपनाकर उसकी दिलचस्पी को बढ़ा सकते हैं