फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट फ्रेंड बनना है तो इन आदतों को अपनी दोस्ती में जरूर करें शामिल

Fri, 27 Nov 2020 11:24 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Friendship Day
दुनिया में दोस्ती से बढ़कर दूसरा कोई रिश्ता नहीं होता है। एक बार आपके खून के रिश्ते तो आपके साथ छोड़ सकते हैं लेकिन दोस्त शायद ही कभी आपका साथ छोड़े। एक बार अगर आपने किसी के साथ दोस्ती कर ली तो फिर उसको निभाना दोनो लोगों की जिम्मेदारी होती है। अगर आप भी अपने दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो अपने दोस्त की अच्छी और बुरी आदतों के बारे में जरूर जानें। ऐसा करने से आपकी दोस्ती में कभी दरार नहीं पड़ेगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
friendship day gifts
जीवन में हमें बहुत से लोग मिलते हैं लेकिन सब दोस्त बन जाएं ऐसा जरूरी तो नहीं। दिनभर में न जाने कितनी जगह जैसे ऑफिस, जिम, लाइब्रेरी जाते हैं लेकिन दोस्त वहीं बनतें हैं जो स्पष्ट होते हैं और दिल को अच्छे लगते हैं। ऐसे में अगर आप किसी के साथ अपनी दोस्ती को कभी नहीं तोड़ना चाहते हैं तो उसकी पसंद नापसंद का ख्याल रखें। ऐसे में जानिए कि किस तरह से आप अपने दोस्त को करीब ला सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला
नजरिए में बदलाव
किसी के साथ दोस्ती को निभाना चाहते हैं तो जरूरी है कि अपने नजरिए में बदलाव करें। दोस्ती की इमारत हमारी सोच की नींव पर खड़ी होती है। जब हम दूसरों को देखने के नजरिए में बदलाव लाते हैं तो दोस्तों को आकर्षित करने वाली चुंबक का रूप ले लेते हैं। जैसे ही हम दूसरों की अच्छी बातों पर ध्यान देने लगते हैं, हमें अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिलने लगती हैं। 
 
 

4 of 6
friendship day - फोटो : अमर उजाला
रिश्ते में रखें पारदर्शिता
ऑफिस या जिम जैसी जगहों पर जहां युवक और युवतियां दोनों काम करते हैं, वहां अपने आचरण को लेकर सतर्कता बरतें। ऐसी किसी बात को न करें जिससे आपके दोस्त को बुरी लगे। ये बातें आपके साथ ही आपके दोस्त के लिए भी फायदेमंद रहेंगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
gvdv - फोटो : getty images
स्पष्टवादिता 
अगर आपको लगता है कि आपका दोस्त आपको पसंद करने लगा है तो तुरंत ही इस बारे में स्पष्ट बात करें। कोई ऐसी बात या व्यवहार न करें जिससे उसे कोई गलतफहमी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vd - फोटो : getty images
अच्छाई देखें
किसी के साथ भी रहना हो तो हमें उसकी अच्छी बातों पर गौर करना चाहिए क्योंकि हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ बुरी आदतें होती है। हमें इन बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ये तो सच है कि किसी के बुरे व्यवहार या विचार को भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन जीवन में अगर आप ऐसी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें