फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शारीरिक संबंध बनाने के पहले और बाद में, इन पांच चीजों को करना कभी न भूलें

Tue, 27 Aug 2019 05:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
1 of 6
पति-पत्नी हो या फिर लंबे समय से साथ रहने वाले प्रेमी जोड़े बहुत बार अंतरंग होने से पहले कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिससे या तो उनके रिश्ते पर इसका बुरा असर पड़ता है या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां घेर लेती हैं। दोनों ही परिस्थितियां खराब है क्योंकि ज्यादातर लोग शारीरिक संबंधों से जुड़ी परेशानियों के बारे में बात करने से कतराते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी बातों पर ध्यान देने के लिए कहेंगे जो उन हसीन पलों से पहले और बाद में जरूर करनी चाहिए।

 

2 of 6
पार्टनर की अनुमति है जरूरी
महिला हो या पुरुष दोनों के लिए ही जरूरी है कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले एक दूसरे की अनुमति जरूर लें। ज्यादातर लोगों का मानना है कि केवल महिलाओं से अनुमति की जरूरत होती है लेकिन महिलाओं को भी यह समझना होगा कि पुरुष की इजाजत भी आवश्यक है।

 

3 of 6
सुरक्षा का रखें ध्यान
अंतरंग होने से पहले यह ध्यान रखें कि किसी भी तरह की बीमारी या अनचाहे गर्भ से बचने के लिए किसी तरह के प्रोटेक्शन या सुरक्षा को जरूर साथ रखें।

 

4 of 6
फोरप्ले को दे जगह
सीधे संबंध बनाने से अच्छा है कि पहले पार्टनर को शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार कर लें ताकि आप दोनों ही लोग इसका आनंद उठा सकें।

 

5 of 6
सफाई का रखें ध्यान 
ऐसे मामलों में सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए जब भी शारीरिक संबंध बनाएं तो उसके बाद अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करना न भूलें। इससे आप बहुत से संक्रमण से बच जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूरिनेशन है जरूरी
डॉक्टरों का यह मानना है कि शारीरिक संबंध बनाने के तुरंत बाद यूरिनेशन जरूर करना चाहिए। संक्रमण से बचाव इसकी बड़ी वजह है ।  
Next
AU ऐप में पढ़ें