फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2019: इस खास मौके पर पापा को दें ये तोहफे, कभी नहीं भूल पाएंगे

Sun, 16 Jun 2019 07:49 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
fathers day - फोटो : social media
हर साल जून के दूसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। हमारी सारी खुशियों के लिए अपनी हर ख्वाहिश की कुर्बानी देने वाले पापा को इस दिन स्पेशल फील कराना तो बनता है। फादर्स डे में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में आप भी यह सोच रहे होंगे कि इस बार पापा को क्या गिफ्ट दें जो न सिर्फ उनके काम आएं बल्कि उनके लिए आपके प्यार को भी जाहिर कर दे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में, जो आपकी ये टेंशन थोड़ी कम कर देंगे...
विज्ञापन

2 of 7
Goqii Vital Fitness Band
फिटनेस बैंड
आप अपने पापा की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। यह उन्हें उनकी सेहत के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ फिट रहने में मदद करेगा। इस फादर्स डे आप अपने पापा को एक अच्छा फिटनेस बैंड गिफ्ट करके इस बात का एहसास करा सकते हैं कि आपके लिए वह बहुत खास हैं और आप उनकी सेहत का ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
spa
स्ट्रेस फ्री स्पा ट्रीटमेंट
पापा पर दफ्तर से लेकर घर की सारी जिम्मेदारियां होती हैं, जिस वजह से कई बार वह स्ट्रेस में रहते हैं। तो क्यों न इस फादर्स डे पापा का थोड़ा तनाव कम किया जाए। इसके लिए आप उन्हें स्पा पैकेज गिफ्ट कर सकते हैं। 

4 of 7
world music day 2018
म्यूजिक सिस्टम
अगर आपके पापा गाने सुनना पसंद करते हैं तो आप उन्हें म्यूजिक सिस्टम तोहफे में दे सकते हैं। इससे वह खाली समय में गाने सुनकर टेंशन फ्री रहेंगे। इस म्यूजिक सिस्टम में आप उनकी पसंद के गाने स्टोर कर सकते हैं, जिन्हें सुनकर वो पुराने दिनों में खो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
foot massager - फोटो : social media
फुट मसाजर
दिनभर काम करने के बाद जब पापा घर आप तो उनकी सारी थकान दूर करने में मदद करेगा ये फुट मसाजर। फादर्स डे पर पिता जी के लिए इसे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता। ये न सिर्फ उनकी थकान दूर करेगा साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और दर्द को दूर करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
duffle bag - फोटो : social media
सॉलिड डफल बैग
आप अपने फादर को जिम बैग भी गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें वह जिम जाते हुए जरूरी सामान को एक स्थान पर रख सकेंगे। इसे आपके डैड हैंडबैग या क्रॉस बैग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gym pant - फोटो : social media
लाइक्रा ट्रैक पैंट
अगर आपके पापा रनिंग के लिए जाते हैं या फिर जिम जाते हैं तो आप उन्हें लाइक्रा ट्रैक पैंट गिफ्ट कर सकते हैं, जो काफी आरामदायक एवं पसीने को एब्ज़ॉर्ब करने वाला फैब्रिक है तथा दौड़ने या कठोर वर्कआउट के लिए उपयुक्त है।

नोट-
आप घर बैठे ही इन सब चीजों को मंगवा सकते हैं। स्नैपडील के साथ कई सोशल मीडिया साइट्स ने फादर्स डे के गिफ्टस की काफी अच्छी रेंज निकाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें