फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप में इसलिए बनाती हैं महिलाएं पुरुषों से दूरी, पीछे छुपी हैं ये वजह

Wed, 07 Apr 2021 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब दो व्यक्ति रिलेशनशिप में होते हैं, तो उनके इर्द-गिर्द सिर्फ प्यार ही प्यार होता है। लेकिन कई बार रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक महिलाएं पुरुषों से दूरी बनाने लगती हैं। उनकी बातों, हाव-भाव आदि से ये बात झलकने लगती है। लेकिन पार्टनर के लिए ये समझना बेहद मुश्किल हो जाता है कि आखिर उनकी महिला पार्टनर उनसे दूरी क्यों बना रही हैं। जहां कई बार महिलाएं अपनी वजह बता देती हैं, तो कई बार वो इस पर चुप्पी साध लेती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि महिलाएं किन वजहों से पुरुषों से दूरी बना लेती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
असुरक्षा महसूस होना
  • कई बार देखा जाता है कि महिलाओं को असुरक्षा बड़ी जल्दी पता चल जाती है। जब उन्हें इस बात अंदेशा भी हो जाता है कि वो इस रिश्ते में असुरक्षित हैं, तो फिर वो धीरे से किनारा कर लेती हैं और इस बात की भनक वो अपने पार्टनर को भी नहीं लगने देती। कई बार जब वो ये सुनती या देखती हैं कि किसी पार्टनर ने अपनी प्रेमिका को धोखा दिया है तो ये बात भी उनके मन में बैठ जाती है और फिर वो पुरुषों से किनारा कर लेती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अफेयर का पता चला
  • आजकल ये भी काफी देखने में आता है कि लोग एक से ज्यादा अफेयर रखते हैं। ऐसे में कई बार तो उनकी पहली पार्टनर को इस बारे में नहीं पता चल पाता, लेकिन कई बार उन्हें इस बारे में पता चल जाता है। वहीं, अगर ये बात उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति से पता चले, तो उन्हें काफी दुख पहुंचता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि कहीं आगे चलकर उनका पार्टनर उन्हें न छोड़ दे। इसलिए वो अपने पार्टनर से अलग हो जाती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
महत्व न देना
  • रिलेशनशिप में हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उन्हें महत्व दें और वो इज्जत दें जिसकी वो हकदार हैं। लेकिन कई लोग अपनी पार्टनर को महत्व नहीं देते, उनसे किसी तरह की राय या सलाह नहीं लेते और कुल मिलाकर उनकी जरूरत महसूस नहीं करते। ऐसी स्थिति में भी प्रेमिका उपेक्षित महसूस करने लगती हैं और वो रिश्ते से अलग होना ही बेहतर समझती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
झूठ बोलने पर
  • कहते हैं दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो, जो झूठ न बोलता हो। लेकिन जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो वहां झूठ नहीं बोला जाता। जो लोग प्यार में चीजें छुपाते हैं और अपनी पार्टनर से झूठ बोलते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों से भी अपना रिश्ता तोड़ देती हैं। वहीं उनके पार्टनर द्वारा बोला गया झूठ अगर किसी और से पता चलता है, तो भी महिलाएं अलग होना बेहतर समझती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें