फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023 Gift Ideas: उपहार सुनाते हैं अपनेपन की दास्तां, आप करीबियों को दिवाली पर दे रहे हैं कौन सा तोहफा??

Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : istock
दीप्ति अंगरीश

उपहार जादुई असर दिखाते हैं। आपके संबंधों की दास्तां सुनाते हैं। ये रिश्तों में मिठास बढ़ाने का एक बेहतरीन जरिया हैं, तो गिले-शिकवे दूर करने का खूबसूरत बहाना भी हैं। दीपावली आ गई है, ऐसे में आप अपनों को कौन-सा उपहार देने का मन बना रही हैं?

फेस्टिव सीजन हमेशा कुछ नया करने का अवसर लेकर आता है। त्योहार ही हैं, जो अपनों को करीब लाते हैं और परायों को अपना बनाने का मौका देते हैं। बस मन में स्नेह की भावना होनी चाहिए। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। रुठों को मनाने और परायों को अपनाने का एक तरीका है उपहार, जो हर ओर खुशियां बिखेरता है। उपहार का कोई मूल्य नहीं होता, मूल्य होता है देने वाले की भावनाओं का। आप भौतिकवादी हैं, जो कि मानते हैं कि प्रकृति में बस पदार्थों का ही मूल्य है तो अपने स्वभाव को बदलिए।

अगर आप उपहारों को उसके मूल्य या उपयोगिता से तौलेंगी तो उसकी सौंधी खुशबू को महसूस नहीं कर पाएंगी। उपहार अपनों के प्रति प्यार के इजहार का बेहद खूबसूरत तरीका है। जब हम किसी को कोई भी उपहार देते हैं तो उसके चेहरे की खुशी देखकर हमारी खुशी दोगुनी हो जाती है और वह उपहार हमें जिंदगी भर याद रहता है। हमेशा आपको वह पल खुशी देता है और उसकी मुस्कान हमेशा आपके दिल में बस जाती है। रिश्तों में भी उपहार के अपने अलग मायने हैं।

मां की दी गई कान की बालियां आप आज भी बड़े प्यार से संजो कर रखती हैं, पापा की दी गई पायल बेशक अब छोटी हो गई है, लेकिन किसी को देने का आपका मन आज भी नहीं करता है। यह रिश्तों की मधुरता ही है, जो आज भी बनी हुई है। उपहार रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का एक बेहतरीन माध्यम हैं, तो गिले-शिकवे दूर करने का खूबसूरत बहाना भी हैं। आप बेशक इसे रिश्तों में एक औपचारिकता का नाम दें, लेकिन ये पुराने हों या नए, रिश्तों में चाशनी का काम करते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : Istock
कहते हैं मन की बात

कई बार आप अपने माता-पिता बहन-भाई या पति से बहुत कुछ कहना चाहती हैं, मगर झिझक या मजबूरियों के चलते दिल की बात जुबां पर नहीं ला पातीं। ऐसे में मन की बात बोलने के लिए आपको कुछ मीठे बोल और उपहार की जरूरत होती है। उपहार एक ऐसी चीज है, जिसके लिए आपको किसी दिन या मौके की तलाश करने की जरूरत नहीं है, आपका जब मन करें, आप अपने रिश्तों को इसके माध्यम से खुशनुमा बना सकती हैं। बस, उपहार और मीठी-सी मुस्कान के साथ अपने दिल की बात बोल दें।
विज्ञापन

3 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : istock
परायों को भी देकर देखें

जब आप किसी पराये को उपहार देंगी, तो खुशी सिर्फ आपको ही नहीं, सामने वाले को भी मिलेगी। कभी-कभी कोई काम बिना मतलब के भी करना चाहिए। आप ऐसा करके तो देखिए, सामने वाले को अचानक मिले उपहार की खुशी उसके चेहरे पर तो दिखेगी ही, साथ में आपके चेहरे पर भी दिखेगी और सुकून वाली होगी। यह खुशी बेशकीमती होती है, इसलिए हर चीज में नफा-नुकसान न देखें। कई बार ऐसे उपहार आपके साथ जीवन भर दुआओं के रूप में साथ चलते हैं। जरूरी नहीं कि यह उपहार कोई वस्तु ही हो, चंद रुपये, कपड़े, खाने की वस्तु या किसी मजबूर की फीस भी गिफ्ट हो सकती है।

4 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : Istock
नाराज हैं तो मान जाएंगे

आपसे कोई नाराज है तो उसे यूं ही न छोड़ दें, क्योंकि नाराजगी ज्यादा बढ़ेगी, तो दूरियां बढ़ती जाएंगी। ये दूरियां ज्यादा बढ़ेंगी तो रिश्ते में कभी जोड़ नहीं आ पाएगा और आपका रिश्ता चरमरा जाएगा। रिश्ता कैसा भी हो, उसमें ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। इसके लिए कौन पहल करेगा, इस मुद्दे पर दिमाग पर ज्यादा जोर न डालें। आपके अपने जो आपसे नाराज है, जिन्हें अपने शब्दों, प्यार और कभी-कभी गुस्से से बहुत बार मनाने की कोशिश की है, लेकिन सफल नहीं पाईं, उनसे नाराजगी आपको खलती है, तो खुद को परेशान न करें। बस, उन्हें उपहार देकर तो देखिए, तुरंत सब ठीक हो जाएगा।

आप उन्हें कुछ ऐसा उपहार दें, जो उनके दिल को छू जाए और सारी नाराजगी छू-मंतर हो जाए। हां, उपहार देते समय आपके हाव-भाव में क्षमा का भाव जरूर हो, जो जुबां पर माफी के नाम पर ही आए। यहां उपहार का मूल्य महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि उपहार में यादें हों आपकी और उसकी। ध्यान रखें, उपहार देने के लिए किसी खास दिन अथवा अवसर की तलाश न करें और जल्द से जल्द उसे मना लें। आप आगे बढ़िए और प्यारे से उपहार के साथ ‘सॉरी’ बोल दीजिए।
विज्ञापन

5 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : istock
भावनाओं का पिटारा

किसी ने आपके लिए बहुत कुछ किया है, मगर आप उसे थैंक्यू कुछ अलग तरीके से बोलना चाहती हैं। इसके लिए उपहार देना बेहतरीन तरीका हो सकता है। माना कि आपके लिए उनके अच्छे कामों को आपने समझा और थैंक्यू भी कहा, लेकिन कई बार यह भी कम लगता है, तो इसके लिए मन की ‘एकस्ट्रा’ बातों को उपहार देकर कहिए। देखिए, कैसे उपहार मन की बातों को सामने ला देगा। एक बात और याद रखिए कि कोई किसी चीज का भूखा नहीं होता, लेकिन एक उपहार देकर आप उसे अपनी जिंदगी में उसकी अहमियत का अहसास करा सकती हैं। लेकिन आप त्योहारों के मौसम में जबरन किसी को उपहार न दें, उपहार में अपनापन होना चाहिए। किसी ने आपको कॉल या मैसेज करके तो नहीं कहा है कि मुझे उपहार दो ही। आपके मन में विचार आया, सामने वाला अच्छा लगा, उसका आपके प्रति अनुराग बेहतर है, तो आप उसे उपहार दे सकतीं हैं। इसलिए जरूरी है कि उपहार में अपनत्व दिखे।
विज्ञापन

6 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : iStock
सेहत का सामान है यूथ की पसंद

आजकल आपके यार-दोस्त अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं। कोरोना के बाद तो यह प्रवृति और अधिक बढ़ी है। ऐसे में इस दिवाली आप उनके लिए सेहत से भरा उपहार देने का प्लान करें। यदि आपकी दोस्त अपनी त्वचा की देखभाल अधिक करती है तो उसे खुशी से मुस्कुराते हुए देखने का यह सही अवसर है। त्वचा के लिए कुछ जरूरी चीजें इकट्ठा करें, एक उपहार बैग बनाएं और इस दिवाली उसे आश्चर्यचकित करें। इसी तरह आजकल अधिकतर यूथ जिम जाना पसंद करते हैं। जिम जाने वाले डफल बैग के शौकीन होते हैं। आप जिम के लिए कपड़े भी दे सकती हैं। यह आपके और सामने वाले की बॉन्डिंग पर निर्भर करता है। लेकिन कई बार उलझन इस बात को लेकर होती है कि कौन-सा उपहार दें?

अगर दूर है तो कैसे पहुंचाएं? डिजिटल होते भारत में भावनाएं और संबंधों की नई कहानी ऑनलाइन भी होती है। तमाम ऑनलाइन सेवा देने वाली कंपनियां ई-गिफ्ट वाउचर उपलब्ध करा रही हैं। दूर बैठे आपके अपनों के लिए यह उपहार देने का बेहतरीन तरीका हो सकता है। आप अपनी जेब के अनुसार सामने वाले को ई-कूपन भेज सकती हैं। इसे भेजना बेहद आसान है। ठीक उसी प्रकार आपकी यह उलझन भी दूर हो जाती है कि उसे क्या दें? ई-कूपन के जरिये सामने वाला अपनी पसंद का कुछ भी ऑर्डर कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : Pixabay
सावधानी भी जरूरी

बिना सोचे-समझे किसी को कुछ भी न दें। दिवाली समृद्धि का प्रतीक है। अलग-अलग विशेषज्ञ कई चीजों को इस पावन पर्व के मौके पर उपहार के रूप में देने से मना करते हैं। कहा जाता है कि दिवाली में किसी को उपहार में कांच की चीजें नहीं देनी चाहिए। इससे आपकी किस्मत बिगड़ती है। दिवाली में सोने-चांदी के सिक्के उपहार में देते समय इस बात का ख्याल रखें कि इन सिक्कों पर माता  लक्ष्मी का चित्र न बना हो। दिवाली के उपहार में किसी को जूते-चप्पल देने वाले और लेने वाले के घर में दरिद्रता आती है और साथ ही सुख और समृद्धि भी चली जाती है। ऐसे ही दिवाली के अवसर पर भगवान की तस्वीर अथवा मूर्ति केवल अपने लिए खरीदें। भूलकर भी किसी को लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति उपहार में न दें।

8 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : Istock
बढ़ता है डोपामाइन का स्तर

उ.प्र. सरकार स्वास्थ्य विभाग के मनोविज्ञान परामर्शदाता डॉ. भारती सिंह कहते हैं, आज के परिवेश में सामाजिक अलगाव जीवन की एक ऐसी शैली बनता जा रहा है, जिसका सीधा संबंध हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसलिए त्योहारों के सीजन में हम एक नई पहल करें, जिसमें शामिल है अपने प्रियजनों को उपहार देना। इससे रिश्तों में एक आंतरिक प्रेरणा और ऊर्जा का संचार होगा। वैसे तो गिफ्ट देना एक सुंदर पहल है। इससे रिश्ते मजबूत होते हैं। हमारे मस्तिष्क में डोपामाइन नामक एक हार्मोन होता है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में कार्य करता है। यह हमारी भावनात्मक प्रतिक्रियाओें के लिए जिम्मेदार होता है, जो कि सकारात्मक भावनाओं, जैसे खुशी और प्रेरणा को व्यक्त करता है। उपहार देने और लेने वाले व्यक्तियों, दोनों के ही डोपामाइन के स्तर को बढ़ाता है, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ तनाव को कम करता है और आप आनंद का अनुभव करती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
दिवाली पर तोहफे - फोटो : istock
होममेड चॉकलेट और गिफ्ट पैक की धूम

दिवाली पर आप अपनों को कुछ अलग देना चाहती हैं, जिसमें आपका प्यार समाहित हो, तो होममेड चॉकलेट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दिल्ली की रितु शर्मा होममेड चॉकलेट बनाती हैं। उनकी बनाई चॉकलेट में कोको बटर, मिल्क बार प्रमुख होते हैं। होममेड चॉकलेट की डिमांड सिर्फ फुटकर उपभोक्ताओं की नहीं, कॉरपोरेट ग्राहकों से भी आती है। पिछले तीन साल से होममेड चॉकलेट बना रहीं रितु बताती हैं कि उनके पास इंस्टाग्राम से भी ऑर्डर आते हैं। पिछली दिवाली में क्रैकर्स चॉकलेट और बिस्कुट चॉकलेट की डिमांड बहुत थी।

इस बार दिवाली के लिए वह चॉकलेट बर्फी, जो पूरी तरह होममेड है, लॉन्च करेंगी। अगर आप भी अपनों को इस दिवाली कुछ अलग तोहफा देने का मन बना रही हैं तो होममेड चॉकलेट बेहतर विकल्प है, जिसमें मिठास के साथ प्यार भी समाहित है। यह पूरी तरह शाकाहारी भी है, जिसे आप हर किसी को दे सकती हैं। इसके अलावा दिवाली उपहारों के लिए कई गिफ्ट पैक की भी धूम है, जिनमें से अधिकतर हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। इनमें प्रमुख हैं- सूखे मेवे, खुशबू वाली अगरबत्तियां, सजावटी दीये, कैंडल होल्डर, केक, परफ्यूम, हैंडबैग, कस्टमाइज मग, चादर या कुशन, कंबल, ईयरफोन, स्पा कूपन, पौधे, किचन गैजेट्स और सजावटी मूर्तियां आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें