फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips: शादी के पहले हर लड़कों को कर लेने चाहिए ये काम, लाइफ में नहीं होगी दिक्कतें

Fri, 01 Jul 2022 06:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
marriage tips - फोटो : Pixabay
लड़का हो या लड़की दोनों के ही जीवन में शादी के बाद बहुत कुछ बदल जाता है। लड़कियों के जीवन में परिवर्तन तो हर किसी को पता होते हैं। लेकिन एक लड़के के भी जीवन में तमाम तरह के बदलाव आ जाते हैं। जिसमे सबसे बड़ा परिवर्तन जिम्मेदारी के रूप में आता है। अपनी जिम्मेदारी के साथ ही एक लड़के को शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी भी उठानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि शादी के पहले कुछ कामों को कर लिया जाए। जिससे कि कि शादी के बाद ज्यादा दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। और जिंदगी थोड़ी सी सरल हो जाए।  
विज्ञापन

2 of 5
relationship - फोटो : pixa
आत्मनिर्भर
पढ़ाई कर रहे हों या फिर नौकरी। किसी भी लड़के को आत्मनिर्भर रहना बहुत जरूरी है। अगर आप कहीं अकेले रह रहे हैं या फिर रूममेट्स के साथ। साफ-सफाई से लेकर सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने की आदत और रसोई का थोड़ा बहुत काम आता ही होगा। इस तरह की आत्मनिर्भरता शादी के बाद भी जीवन में बहुत काम आती है। ऐसे में अगर आप माता पिता के साथ रहकर आत्मनिर्भर नहीं बने हैं। तो फौरन अपनी आदतों में सुधार लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आर्थिक मजबूती
अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो चाहे नौकरी या फिर बिजनेस। थोड़ी सी आर्थिक मजबूती बेहद जरूरी है। जिससे कि शादी के बाद परिवार बढ़ाने के लिए आपको पैसे के बारे में ना सोचना पड़े और जीवन हंसी खुशी बीते। 

4 of 5
saving - फोटो : Pixabay
सेविंग और पैसे की समझ
अगर आप नौकरी करते हैं और पैसे को यूंही खर्च कर देने की आदत रखते हैं। तो इसे फौरन बदल दें। पैसे को बचाने और सही जगह लगाने की समझ होना बेहद जरूरी है। क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारियों की वजह से आपको काफी सोच-समझकर ही पैसे खर्च करने होंगे। ऐसे में अपनी पैसे बचाने की कला को थोड़ा सा और आकार देने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : pixabay
ग्रूमिंग भी है जरूरी
अगर आप विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं तो खुद की ग्रूमिंग पर काफी ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि लड़कियों को साफ-सुथरे और हैंडसम लड़के ही पसंद आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें