children
बच्चे को ये सिखाएं कि किसी तरह की इमरजेंसी में वो किसी कि मदद ले सकता है। उसे इमरजेंसी के लिए जरूरी नंबर, आस पड़ोस के घर का पता जरुर बताएं। इन नंबरों या फिर घर के पतों को किसी दीवार या फ्रिज के ऊपर चिपका दें। जिससे बच्चे को ये नंबर आसानी से मिल जाएं। कभी भी बच्चे को पूरी तरह से घर के अंदर बंद करके न जाएं। किसी अनहोनी के समय कम से कम वो लोगों को अपनी मदद के लिए बुला तो सकता है।