फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें शादी से जुड़े भ्रम, शादी के बाद इन चीजों में नहीं आता बदलाव

Wed, 23 Oct 2019 06:08 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Married Couple
अक्सर लोग कहते हैं कि शादी के बाद व्यक्ति बदल जाता हैं। हम सभी ने कई विवाहित लोगों को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि शादी के बाद सब कुछ बदल गया है। असल में यह बात सही नहीं है। शादी के बाद चीजे़ बदलती जरूर हैं लेकिन सब कुछ नहीं बदलता है। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के बाद कौन- कौन सी चीजे़ नहीं बदलती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Married Couple
व्यक्तित्व
यह धारणा बेहद ही गलत है कि शादी के बाद व्यक्ति का व्यक्तित्व बदल जाता है। शादी से आपके गुणों और व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आता है। शादी व्यक्ति को नए तरीके से जीना सिखाती है। आप जैसे थे वैसे ही रहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
जीवन में बहार आना 
अगर आप यह सोच रहे हैं कि शादी के बाद आपकी जिंदगी में बहार आ जाएगी तो आप बिल्कुल गलत हैं। शादी के बाद जीवन में बदलाव जरूर आते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शादी के बाद आपकी जिंदगी एक दम खुशहाल हो जाएगी। ऐसा सोचना आपके लिए बेहद नुकसानदायक रहेगा। 


 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिश्ता 
अगर आप सोचते हैं कि शादी के बाद आपके रिश्ते बदल जाएंगे , यह बात बिल्कुल सही नहीं है। आपका साथी शादी के बाद भी वैसा ही रहेगा जैसा पहले था। शादी के बाद उनमें ऐसे कोई बदलाव नहीं आएंगे जो आपके रिश्ते को बदल सकें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
परिपक्वता
काफी लोगों का मानना है कि शादी के बाद व्यक्ति अधिक परिपक्व हो जाता है। यह बात बिल्कुल भी सच नहीं है। यह जरूर होता है कि शादी के बाद व्यक्ति थोड़ा दूसरे तरीके से सोचने लगता है,लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह परिपक्व हो गया हो। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें