फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को सुलाने में हो जाते हैं परेशान तो एक बार इन तरीकों को जरूर आजमाएं

Wed, 23 Oct 2019 06:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
बच्चों को सुलाना भी एक काम होता है। अगर घर में कोई बड़े-बुजुर्ग नहीं है तो फिर रोते हुए बच्चे को सुलाना बहुत कठिन होता है। कई बार तो बच्चे को नींद आती है लेकिन वो सोने के बजाय खेलने लगता है और ज्यादातर ये समस्या उन लोगों को होती है जो पहली बार अभिभावक बने हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से बच्चों को आसानी से सुलाया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानें कैसे बच्चे को सुलाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
नहाने के बाद सुलाएं
बच्चों को हमेशा हल्के गुनगुने पानी से नहलाना चाहिए। साथ ही नव अभिभावकों को याद रखना चाहिए नवजात की मालिश जरूर करें और उसके बाद उसे नहलाएं। ऐसा करने से बच्चे रिलैक्स हो जाते हैं और जल्दी सो जाते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नहाते समय बच्चे को किसी तरह का खिलौना न दें क्योंकि खिलौने की आवाज से बच्चे की नींद में खलल पड़ता है और सोने में दिक्कत होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
सोने का समय तय करें
बहुत बार बच्चे के सोने में परिवर्तन होने से भी वो नहीं सोते हैं इसलिए ध्यान रखें कि बच्चे के सोने का समय बिल्कुल निर्धारित हो। जब बच्चे के सोने का समय हो तो उस समय सारे काम छोड़कर केवल उसे सुलाएं। 

 

4 of 5
- फोटो : social media
दूध पिलाकर सुलाएं
बच्चे का पेट अच्छी तरह से भरने के बाद ही उसे सुलाने की कोशिश करें क्योंकि अगर बच्चे का पेट खाली होगा तो उसे नींद नहीं आएगी या फिर बीच नींद में ही वो जाग जाएगा। इसलिए मां होने के नाते इस बात का ध्यान रखें कि सुलाने से पहले बच्चे को दूध जरूर पिलाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
बच्चों के बिस्तर पर सुगंधित चीजों का प्रयोग न करें
अगर बच्चे को अलग बिस्तर पर सुलाती हैं तो उसके बिस्तर पर परफ्यूम न डालें क्योंकि इस तरह की महकने वाली चीजों के इस्तेमाल से बच्चे को एलर्जी हो सकती है। अगर जरूरत हो तो छह महीने से बड़े बच्चे के बिस्तर के पास एक-दो बूंद लेवेंडर ऑयल डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें