फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान बर्थ-डे स्पेशलः ऐसी दिखती थी आमिर खान की पहली पत्नी, जानिए कौन- कौन है परिवार में

Wed, 13 Mar 2019 02:38 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan & Kiran Rao - फोटो : social media
फिल्म अभिनेता आमिर खान का 14 मार्च को जन्मदिन है। इस साल आमिर 54 वर्ष के हो जाएंगे। आमिर खान लगातार एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। यही कारण है कि आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परेफ्कशनिस्ट कहते हैं। आइए जानते हैं अभिनेता आमिर खान के जन्मदिन पर उनके लव लाइफ के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan and reena dutta
आमिर खान अपनी पहली सुपरहिट फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज होने से पहले ही रीना दत्ता के साथ शादी के बंधन में बंध चुके थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 16 साल तक रीना दत्ता के साथ रहने के बाद आमिर ने उनको तलाक दे दिया और फिल्म डायरेक्ट किरण राव से शादी किया। 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan daughter
साल 2002 में आमिर ने रीना दत्ता को तलाक देने का फैसला किया था। रीना दत्ता ने भी आमिर को आसानी से तलाक दे दिया। आमिर को रीना दत्ता ने वुमननाइजर बताया था। 28 दिसंबर 2005 को आमिर ने किरण राव से शादी कर ली। आमिर और किरण का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है।

4 of 5
Aamir khan
रीना दत्ता आमिर खान की बचपन की फ्रेंड थीं। रीना का घर आमिर के घर के बगल में ही था। इसके बाद धीरे-दीरे आमिर और रीना की दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों में से किसी को पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan - फोटो : file photo
ऐसा बताया जाता है कि रीना दत्ता के हिंदू होने की वजह से आमिर खान के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद आमिर और रीना ने अपने घर वालों और मीडिया से छुपाकर साल 1986 में शादी कर ली। आमिर और रीना का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम जुनैद और बेटी का नाम इरा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें