फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से दोस्ती की शुरुआत करने में कारगर हैं ये पांच टिप्स

Sat, 10 Aug 2019 11:56 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
बहुत सारे लड़के होते हैं जो चाहते हैं कि उनकी भी कोई गर्लफ्रेंड हो। लेकिन जैसे ही लड़कियों से बात करने की बारी आती है तो उनको झिझक महसूस होने लगती है। कई बार तो ऐसा होता है कि किसी को पसंद करते हुए भी लड़के उस लड़की से बात तक नहीं कर पाते हैं। अगर आपके अंदर भी ऐसे ही आत्मविश्वास की कमी  है तो ये 5 आसान से तरकीबें अपनाकर आप भी लड़कियों आसानी से बात कर सकेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
उसे अप्रोच करें 
अगर किसी अनजान लड़की से बात करने जा रहे हैं तो हमेशा हाय या हेलो बोलकर ही बात को आगे बढा़एं। जब आप किसी से अभिवादन करेंगे तो वो आपकी बात का जवाब जरूर देगी। इसके बाद उससे बात करना शुरु करें। ऐसी बातें न करें जिससे उसे बोरियत महसूस होने लगे। काम के बारे में बात करें। ये सारी बातें ऐसी हैं जिन्हें हर लड़की कर सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
कॉमन फ्रेंड के साथ शुरू करें बातचीत करना
आप अपने किसी कॉमन फ्रेंड के साथ बातचीत करना शुरू करें। ये सारे तरीके बात करने के लिए अच्छे हैं। अगर आपके बीच कोई दोस्त नहीं है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप अपने आसपास के माहौल या मौसम के बारे में बात कर सकते हैं।
 

4 of 6
किसी काम के बहाने से करें बात
अगर आप किसी लड़की से बात करना चाहते हैं तो उससे काम के बहाने से भी बात शुरु की जा सकती है। जैसे अगर वह आपके कॉलेज में है तो नोट्स लेने के बहाने, ऑफिस में है तो कामों के बहाने। वो आपकी इन चीजों में मदद करेंगी और फिर आप उससे बातचीत की शुरूआत कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
अगर आप अच्छा इंप्रेशन बनाना चाहते हैं तो उसकी तारीफ करें, कोई जोक्स कहें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई बात उसे बुरी न लग जाए। आई कान्टैक्ट बना कर ही बात करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तारीफ करें
ये सबसे आसान तरीका है। किसी लड़की की तारीफ करना भी आपकी बातचीत को आगे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है, लेकिन याद रखें कभी भी झूठी तारीफ न करें। इससे आपका इंप्रेशन बिगड़ सकता है। आप उसके काम करने के तरीके और व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। इसके अलावा उसके ड्रेस, परफ्यूम या हेयर स्टाइल की तारीफ करना भी एक अच्छा विकल्प है। लेकिन कभी भूल कर भी कुछ ऐसा न कह दें जिससे उसे असहज महसूस हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें