फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं राकेश रोशन, लग्जरी गाड़ियों का है कलेक्शन

Sun, 12 Sep 2021 02:34 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राकेश रोशन के बारे में जानिए - फोटो : getty
भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर निर्माता निर्देशकों में से एक राकेश रोशन ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फिल्मी दुनिया में लगभग चार दशक से अधिक का समय बिताने वाले राकेश रोशन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। राकेश रोशन के पुत्र ऋतिक रोशन भी फिल्मी दुनिया के जाने-माने सितारे हैं।
राकेश रोशन ने साल 1970 में अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी। इसके बाद उन्होंने निर्माता औऱ निर्देशक के रूप में उतरने का फैसला किया। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी कई फिल्मों ने जमकर पैसे कमाए। शान-शौकत की जिंदगी जीने वाले राकेश रोशन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में निर्माता निर्देशक राकेश रोशन की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बेटे ऋतिक को फिल्मों में किया था लॉच - फोटो : Instagram
करोड़ों की है संपत्ति
नेटवर्थ देखो की रिपोर्ट के मुताबिक राकेश रोशन की कुल संपत्ति 66 करोड़ की है। वह मुंबई के आलीशान घर में रहते हैं। फिल्मी दुनिया के अमीर डायरेक्टरों में राकेश रोशन का नाम का नाम शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन - फोटो : istock
गाड़ियों के हैं शौकीन
राकेश रोशन लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस, मर्सिडीज मेबैक, पोर्शे क्यान टर्बो, 1966 फोर्ड मस्टैंग, मर्सिडीज बेन्ज एस क्लास जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। 

4 of 5
राकेश रोशन इस वजह से नहीं रखते हैं बाल - फोटो : Instagram
इस वजह से रहते हैं गंजे
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो एक मन्नत के कारण राकेश रोशन हमेशा गंजे रहते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक बतौर निर्देशक पहली फिल्म रिलीज करते समय उन्होंने सिर मुंडवाने की मन्नत मांगी थी। फिल्म को मिली सफलता के बाद उन्होंने तिरुपति जाकर केश अर्पण किए थे। इसी मान्यता के कारण वह सिर पर बाल नहीं रखते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई जबरदस्त फिल्मों का किया है निर्देशन - फोटो : Instagram
कई फिल्में रही हैं ब्लाकबास्टर
राकेश रोशन की कई फिल्मों मे बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसे भी एक मन्नत ही मान सकते हैं कि राकेश रोशन द्वारा निर्देशित ज्यादातर फिल्मों के नाम अंग्रेजी के 'के' अक्षर से शुरू होते हैं। कहो न प्यार है, कोई मिल गया, कृष जैसी फिल्मों को लोगों ने खासा पसंद किया। कृष के तीन धमाकेदार सिक्वेल के बाद अब राकेश रोशन कृष-4 की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें