फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच रहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 12 एकड़ में फैला है आवास

Wed, 17 Feb 2021 02:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
narendra modi - फोटो : Facebook/Pankaj Singh
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक अलग व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय तक काम करना, हर काम पर बारीकी से नजर रखना जैसे कई कामों में नरेंद्र मोदी काफी चुस्त रहते हैं। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री मोदी सात, लोक कल्याण मार्ग दिल्ली में रहते हैं। हालांकि, इससे पहले उनका पता सात, रेस कोर्स रोड था, जिसे साल 2016 में बदल दिया गया। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके इस आवास के बारे में शायद आपके पास बेहद कम जानकारी हो। तो चलिए हम आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM House - फोटो : social media
12 एकड़ में फैला है प्रधानमंत्री आवास
  • नरेंद्र मोदी के इस आवास को पांच बंगलों को मिलाकर तैयार किया गया है, जिसके कारण इसे पंचवटी भी कहा जाता है। यहां चारों तरफ हरियाली और कई अनोखी चीजें हैं। ये पूरा परिसर लगभग 12 एकड़ में फैला हुआ है। यहां प्रधानमंत्री का निवास, उनका दफ्तर और एक गेस्ट हाउस भी है। इसके अलावा यहां एक बंगला और है जिसे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी को आबंटित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के हाथों में ही होता है। हर कदम, हर पल ये एजेंसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तत्पर रहती है। इनका सुरक्षा घेरा इतना कड़ा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
विज्ञापन

3 of 5
PM House - फोटो : social house
घर-दफ्तर एक साथ
  • वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी अपने सारे कामकाज अपने आवास से ही करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री का असल दफ्तर रायसीना हिल्स पर स्थित केंद्रीय सचिवालय में है। प्रधानमंत्री आवास यानी पंचवटी को प्रकृति और खूबसूरती का ध्यान रखते हुए बनाया गया है। यहां एक काफी बड़ा बगीचा है, जहां प्रधानमंत्री अक्सर सैर करते हैं। इस बगीचे में कई अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे व फलों के पेड़ लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखभाल के लिए बंगले के अदर काफी बड़ी संख्या में स्टाफ मौजूद रहता है। वहीं, पूरे बंगले की देखरेख के लिए भी अलग से स्टाफ मौजूद है।

4 of 5
modi security - फोटो : Facebook/Narendra Modi
एसपीजी का रहता है कड़ा पहरा
  • प्रधानमंत्री आवास नो फ्लाई जोन के तहत आता है यानी यहां से कोई भी हवाई जहाज नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री आवास में पांच बंगलों का नंबर एक, तीन, पांच, सात और नौ है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी बंगला नंबर पांच में रहते हैं। जबकि सात नंबर में वो अपना कामकाज करते हैं, तीन नंबर बंगला उनसे मिलने वाले अतिथियों के लिए रखा गया है। वहीं, नौ नंबर बंगले में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी रहती है। वहीं, बंगला नंबर एक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हैलीपैड है। प्रत्येक बंगले में दो बेडरूम, एक ड्रॉइंग रूम, एक डाइनिंग हॉल समेत एक अतिरिक्त कमरा है। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें लगभग 30 से 40 लोग आराम से बैठ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इन्होंने बनाया है नक्शा
  • प्रधानमंत्री आवास का नक्शा वास्तविद रॉबर्ट टॉर रसेन ने बनाया था। यहां एक सुरंग भी है, जो सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सुरंग प्रधानमंत्री आवास से सीधे सफदरजंग हवाई अड्डे निकलती है। इस आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजीव गांधी, वीपी सिंह रह चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आसपास चौबीसों घंटे एसपीजी का कड़ा पहरा रहता है। वहीं, जो लोग प्रधानमंत्री से मिलने जानते हैं उन्हें सीधा नरेंद्र मोदी से नहीं मिलवाया जाता। इस आवास के आसपास भी कड़ी सुरक्षा रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें