फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों के इन पांच रंगों के कपड़ों को खूब पसंद करती हैं लड़कियां, जानें इनके बारे में सबकुछ

Wed, 17 Feb 2021 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
लड़के लड़िकयों को इप्रेंस करने के लिए नाजाने क्या-क्या नहीं करते। बालों को अच्छे ढंग से बनाना, चेहरे को सही से साफ करना, चेहरे पर कई क्रीम वगैरह लगाना आदि। यही नहीं, इसके अलावा लड़के एक और काम जरूर करते हैं, जिससे लड़कियां उन पर फिदा हो पाएं और वो है अच्छे और साफ कपड़े पहनना। लड़के अच्छे दिखें, इसलिए वो कई रंगों के और ट्रेंडिंग कपड़े पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़कियों को कौन से रंग पसंद आते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं ताकि आप अपने कपड़ों के रंगों में बदलाव कर सकें।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
नीला रंग
 
  • भले ही नीले रंग को पुरुषों का रंग माना जाता है, लेकिन लड़कियां इस रंग के कपड़े को काफी पसंद करती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप नीले रंग के कपड़े नहीं पहनते हैं, तो आप नीले रंग की कमीज, नीले रंग की जींस पैंट समेत अन्य नीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लड़कियों को ये रंग इसलिए भी पसंद होता है, क्योंकि लड़के इस रंग में कूल और स्टाइलिश नजर आते हैं। इसलिए आप इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं, ताकि आप पर भी किसी लड़की की नजर पड़ सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सफेद/लाल रंग
  • नीले के बाद लड़कियों को जो रंग पसंद आता है, वो है सफेद रंग। लड़कियां खुद भी इस रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। सफेद रंग मन को शांत करने के साथ ही पर्सेनेलिटी में प्यूरिटी को शो करता है। इसलिए ये लड़कियों की पसंद होता है। इसके अलावा लड़कियां लाल रंग को भी काफी पसंद करती हैं। लड़कियां इस रंग को देखकर काफी प्रभावित होती हैं। जब लड़के लाल रंग के कपड़े पहनते हैं, तो लड़कियां उनकी तरफ खींची चली जाती है। इसलिए आप भी इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गुलाबी रंग
 
  • ये हम सभी जानते हैं कि लड़कियों का सबसे पसंदीदा रंग पिंक यानी गुलाबी रंग होता है। इसलिए वो गुलाबी रंग के कपड़े, गुलाबी पर्स, गुलाबी जूते आदि चीजें लेती हैं। वहीं, अगर ये रंग लड़के पहनते हैं तो भी लड़कियों को ये खूब पसंद आता है। गुलाबी रंग सौम्यता और प्यार को दर्शाने के लिए जाना जाता है। ये रंग लड़कियों का इतना पसंदीदा होता है कि लड़कियां चाहते हुए भी इससे अपना मुंह नहीं मोड़ पाती। इसलिए आप भी गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।`
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
काला रंग
  • आपने कई बार देखा होगा कि लड़कों पर ब्लैक यानी काले रंग के कपड़े काफी अच्छे लगते हैं। चाहे वो काली कमीज हो या फिर काली पैंट, ये सभी कपड़े लड़कों पर काफी सही लगते हैं। वहीं, काला रंग लड़कियों को भी खूब पसंद आता है। इसलिए आप काली शर्ट, काली पैंट, काली टीशर्ट आदि पहन सकते हैं। यही नहीं, काले रंग के कपड़ों में लड़के काफी हैंडसम भी लगते हैं। इसलिए अगर आप भी इस रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें