फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ पक्ष 2021: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों भी किया जाता है पितरों को याद, जानें कहां क्या है तरीका

Mon, 20 Sep 2021 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पितृ पक्ष 2021 - फोटो : istock
हर साल की तरह इस साल भी श्राद्ध आ चुके हैं और आज यानी 20 सितंबर 2021 से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे हैं। इस दिन लोग अपने-अपने पितरों की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण जैसे कार्य करते हैं। भारत देश में इसके लिए कोई हरिद्वार जाता है, तो कोई अपने घर पर ही पंडित को बुलाकर ये कार्य करते हैं। लोग अपने पितरों का श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करके अपने पूर्वजों की आत्मा को शांति देने का काम करते हैं। इस साल भारत में 20 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक श्राद्ध रहेंगे और इस दौरान लोग पूर्वजों का श्राद्ध और बाकी चीजें विधि पूर्वक करवाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा भी कई देशों में आत्माओं की शांति और भोजन के लिए पितरों की याद में कई तरह के खास त्योहार मनाएं जाते हैं। तो चलिए जानते हैं अगली स्लाइड्स मेंं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पितृ पक्ष 2021 - फोटो : istock
जापान
  • जापान में बॉन फेस्टिवल मनाया जाता है, जो जापानी कैलेंडर के मुताबिक 7वें महीने के 10वें दिन से शुरु होता है यानी अगस्त महीने के आखिरी 15 दिनों में। इन दिनों में लोग अपने पितरों की कब्र पर जाते हैं और वहां उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं, फूल चढ़ाते हैं आदि। साथ ही लोग अपने घरों पर रोशनी भी करते हैं। इस दिन नाच-गाना होता है, कई तरह के पकवान बनते हैं और पूर्वजों को वापस भेजने के लिए मदद के रूप में उनके नाम के दीये जलाकर नदियों में बहाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पितृ पक्ष 2021 - फोटो : istock
चीन
  • चीन में छींग मिंग नाम का फेस्टिवल मनाया जाता है, जो हर साल 4-5 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन यहा के लोग कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की कब्र की सफाई करते हैं और पूजा करने के बाद कब्र की परिक्रमा भी करते हैं। इस दिन यहां लोग अपन पूर्वजों को ठंडा खाना खिलाते हैं और खुद भी ऐसा ही खाना खाते हैं। इस दिन यहां हॉलिडे रहता है।

4 of 5
पितृ पक्ष 2021 - फोटो : Pixabay
जर्मनी
  • जर्मनी में ऑल सेंट्स डे नाम का फेस्टिवल हर साल एक नवंबर को मनाया जाता है। यहां ये दिन शोक मनाने के लिए तय किया गया है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनके लिए मोमबत्तियां जलाते हैं और खाना खाने से पहले उनकी तृप्ति के लिए प्रार्थना भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पितृ पक्ष 2021 - फोटो : Istock
सिंगापुर, थाईलैंड, श्रीलंका और मलेशिया
  • इन देशों में हंगरी घोस्ट नाम का फेस्टिवन अगस्त महीने में मनाया जाता है। चीन के लुनिसोलर कैलेंडर के 7वें महीने के 15वीं रात को इस फेस्टिवल का आयोजन होता है। इन देशों में मान्यता है कि इस दिन नर्क का दरवाजा खुलता है और पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी पर भोजन करने आती हैं। इसलिए इस दिन लोग अच्छा भोजन बनाकर पितरों के लिए रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें