फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New year 2022: एक जनवरी को ही क्यों होता है नया साल? जानें वजह और 365 दिन का इतिहास

Sat, 01 Jan 2022 07:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक जनवरी को ही क्यों होता है नया साल, जानें वजह और इससे जुड़ा इतिहास - फोटो : Istock

साल 2021 बीत चुका है और नए साल की शुरुआत हो गई है। दिसंबर 2021 के खत्म होते ही, नई तारीख के साथ घरों के कलेंडर बदल गए। एक नया महीना, नया साल लेकर आ गया। केवल किसी एक देश में नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों में जनवरी की पहली तारीख से नए साल की शुरुआत होती है। भले ही सभी देशों का कल्चर अलग है, प्रथाएं अलग अलग हों लेकिन सभी देश मिलकर एक ही दिन न्यू ईयर मनाते हैं। साल का स्वागत करते हुए एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा की नया साल 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? या नया साल मनाने की परंपरा कब से शुरू हुई? और क्या भारत में भी अन्य देशों की तरह 1 जनवरी को ही नया साल होता है? चलिए जानते हैं नए साल का इतिहास और एक जनवरी को नया साल मनाने की वजह।

 

विज्ञापन

2 of 6
एक जनवरी को ही क्यों होता है नया साल, जानें वजह और इससे जुड़ा इतिहास - फोटो : Istock
1 जनवरी को नया साल मनाने की शुरुआत कब हुई?

जनवरी के पहले महीने से नए साल की शुरुआत होती है। हालांकि सदियों पहले नया साल 1 जनवरी को नहीं होता था। अलग अलग देशों में अलग अलग दिन पर नया साल मनाया जाता था। कभी 25 मार्च को नया साल का जश्न मनाते थे तो कभी 25 दिसंबर को नया साल होता था। लेकिन बाद में बदलाव हुआ और एक जनवरी को नया साल मनाया जाने लगा। इसकी शुरुआत रोम से हुई, जहां राजा नूमा पोंपिलस ने रोमन कैलेंडर में बदलाव किया। इस कैलेंडर के आने के बाद से जनवरी के पहले दिन नया साल मनाया जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 6
एक जनवरी को ही क्यों होता है नया साल, जानें वजह और इससे जुड़ा इतिहास - फोटो : Istock
जनवरी नाम कैसे पड़ा

साल के जनवरी महीने को पहले जानूस कहा जाता था। रोम के देवता का नाम जानूस था, जिनके नाम पर महीने का नाम पड़ा। बाद में जानूस को जनवरी कहा जाने लगा।

4 of 6
एक जनवरी को ही क्यों होता है नया साल, जानें वजह और इससे जुड़ा इतिहास - फोटो : Pixabay
10 महीने का होता था साल

सदियों पहले इजाद कैलेंडर में सिर्फ 10 महीने ही होते थे। बाद में साल में 12 महीने होने लगे। जिसमें जानूस के अलावा मार्स नाम का एक महीना था। मार्स युद्ध के देवता का नाम है। बाद में मार्स को मार्च कहा जाने लगा।  
विज्ञापन

5 of 6
एक जनवरी को ही क्यों होता है नया साल, जानें वजह और इससे जुड़ा इतिहास - फोटो : iStock
साल में 365 दिन ही क्यों होते हैं?

जब साल में 10 महीने हुआ करते थे, तो पूरे साल में 310 दिन ही होते थे। उन दिनों एक सप्ताह में 8 दिन मनाए जाते थे। हालांकि रोम के शासक जूलियस सीजर ने रोमन कैलेंडर में बदलाव किए, जिसके बाद 12 महीनों का साल हुआ, जिसमें 365 दिन निर्धारित किए गए। सीजर ने खगोलविदों से जाना कि पृथ्वी 365 दिन और छह घंटे में सूर्य की परिक्रमा करती है। इसलिए सीजर ने साल के दिनों को बढ़ा दिया। वहीं साल की शुरुआत 1 जनवरी से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक जनवरी को ही क्यों होता है नया साल, जानें वजह और इससे जुड़ा इतिहास - फोटो : अमर उजाला
भारत में नया साल कब होता है

वैसे तो दुनिया भर में 31 दिसंबर की आधी रात के बाद से कैलेंडर बदल जाता है और जनवरी से नया साल लग जाता है लेकिन भारत में लोग अपने रीति रिवाजों के मुताबिक अलग अलग दिन पर नया साल मनाते हैं। पंजाब में बैसाखी के तौर पर नए साल की शुरुआत होती है, जो 13 अप्रैल को है। वहीं सिख अनुयायी नानकशाही के कैलेंडर के मुताबिक मार्च में होली के दूसरे दिन से नया साल मनाते हैं। जैन धर्म के अनुयायी दिवाली के अगले दिन नया साल मनाते हैं। इसके अलावा हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा या गुडी पड़वा को मनाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें