फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Voters Day 2023: 25 जनवरी को मनाया जा रहा है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानें इतिहास और उद्देश्य

Wed, 25 Jan 2023 09:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय मतदाता दिवस - फोटो : amar ujala

National Voters Day 2023: एक लोकतांत्रिक देश की नींव वहां के नागरिकों को मिले मतदान के अधिकार पर निर्भर करती है। भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक देश है, जहां जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन होता है। भारत की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 में देश में संविधान लागू हुआ। भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिकों को कुछ अधिकार दिए गए। इन अधिकारों के साथ ही आदर्श नागरिक के लिए कुछ कर्तव्य भी निर्धारित किए गए। संविधान में भारत के नागरिक के जो कर्तव्य हैं, उनमें से एक मतदान का अधिकार है। वोटर का बहुमूल्य मत दल विशेष को पांच साल के लिए सत्ता में लाता है। इस तरह के देश व राज्य के लिए विकास के लिए एक नागरिक होने का कर्तव्य पूरा कर सकते हैं। हालांकि देश में मतदान का रुझान कम है। वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष जनवरी माह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 18 वर्ष की आयु के बाद हर आयु, वर्ग और लिंग के लोगों को मतदान का अधिकार है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों और कब से मनाने की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

2 of 5
मतदाता दिवस कब होता है? - फोटो : istock
राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब होता है?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को प्रतिवर्ष भारत में मनाया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग इस साल पूरे देश में 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है।वर्ष 2011 में तात्कालिक राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने पहली बार 25 जनवरी 2011 को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रीय मतदाता दिवस - फोटो : amar ujala
25 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं मतदाता दिवस?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को 25 जनवरी के दिन मनाने का एक खास कारण है। भारत की आजादी के तीन वर्ष बाद जब 1950 में 26 जनवरी को संविधान लागू किया गया, तो उससे एक दिन पहले यानी 25 जनवरी 1950 को चुनाव आयोग की स्थापना हुई। भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

4 of 5
राष्ट्रीय मतदाता दिवस - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य

मतदान को लेकर भारत में रुझान कम है। अभी तक देश में महिलाएं और कई वर्ग के लोग मतदान के अधिकार का उपयोग नहीं करते हैं। हालांकि देश की तरक्की के लिए हर एक वोट जरूरी है। इसलिए मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं की पहचान करके उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
कैसे मनाते हैं मतदाता दिवस?

मतदाता दिवस के दिन पात्र मतदाताओं की पहचान की जाती है। अगर उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो तो ऐसे युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करके उनका निर्वाचक फोटो पहचान पत्र बनाया जाता है। इस दिन मतदाताओं को शपथ भी दिलाई जाती है कि वह मत का प्रयोग कर देश के विकास के लिए लायक प्रतिनिधि का चयन करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें