फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Tourism Day 2023: कब और क्यों हुई राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत? जानिए इस साल की थीम

Wed, 25 Jan 2023 09:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस - फोटो : Amar Ujala

National Tourism Day 2023: भारत अपनी विविधताओं के लिए मशहूर है। भारत में कई भाषाएं और बोलियां हैं। अलग अलग राज्यों की संस्कृति और परंपराएं हैं। ऐतिहासिक किस्सों से भरपूर देश में कई पर्यटन स्थल हैं। भारत समेत दुनियाभर से लोग देश के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए आते हैं। भारतीय पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। पर्यटन दिवस के माध्यम से देश विदेश तक भारत की ऐतिहासिकता, खूबसूरती, प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जाता है।

इसके अलावा भारत की अर्थव्यवस्था का कुछ हिस्सा पर्यटन से जुड़ा हुआ है। भारतीय पर्यटन के जरिए करोड़ो लोगो को रोजगार मिलता है। देश की जीडीपी की बढ़ोतरी में भी भारतीय पर्यटन की विशेष भूमिका है। कोविड के बाद से भारत का पर्यटन उद्योग काफी प्रभावित हुआ। हालांकि अब फिर भारतीय पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौटा है। ऐसे में भारतीय पर्यटन दिवस को इस साल उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई? जानिए राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का इतिहास, उद्देश्य और इस साल की थीम।
 

विज्ञापन

2 of 5
पर्यटन दिवस - फोटो : facebook
पर्यटन दिवस का इतिहास

भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत आजादी के बाद वर्ष 1948 में हुई थी। आजाद भारत में पर्यटन के महत्व को समझते हुए इसे बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटन यातायात समिति का गठन किया गया। पर्यटन यातायात समिति के गठन के तीन साल बाद 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन दिवस के क्षेत्रीय कार्यालयों में बढ़ोतरी हो गई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन कार्यालय बनाए गए। बाद में साल 1998 में पर्यटन और संचार मंत्री के नेतृत्व में एक पर्यटन विभाग बनाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
पर्यटन दिवस - फोटो : pixabay
पर्यटन दिवस का उद्देश्य

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य भारतीय पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार है। इसके अलावा पर्यटन के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। वैश्विक स्तर पर पर्यटन के सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

4 of 5
पर्यटन दिवस - फोटो : pixa
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2023  की थीम

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2023 की थीम 'ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन' (Rural and Community Centric Tourism) है। वहीं पिछले वर्ष 2022 की थीम "आजादी का अमृत महोत्सव" रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्यटन स्थल - फोटो : Istock
भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल
 
  • आगरा का ताजमहल
  • दिल्ली का लाल किला
  • जयपुर का गुलाबी शहर
  • दक्षिण भारत, कन्याकुमारी
  • कश्मीर, भारत का स्वर्ग
  • लेह लद्दाख, बर्फ से ढकी वादियां
  • गोवा, समुद्री किनारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें