फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Nutrition Week 2023: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इतिहास और महत्व

Sat, 02 Sep 2023 11:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
National Nutrition Week - फोटो : istock
National Nutrition Week 2023: एक सितंबर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत हो गई। सितंबर के पहले सप्ताह में भारत में पोषण सप्ताह मनाते हैं, जो 7 सितंबर तक जारी रहता है। इस दौरान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाता है और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया जाता है।

भारत में सेहत को लेकर जागरूकता का अभाव होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं से ज्यादा रोगियों का आंकड़ा है। बीमारियों के बढ़ने की एक वजह बिगड़ी जीवनशैली और गलत खानपान भी है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक आहार के सेवन की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना है, ताकि शरीर में पोषण की पूर्ति को बढ़ावा दिया जा सके।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत भारत सरकार ने की। हर साल एक विशेष थीम पर पोषण सप्ताह मनाया जाता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई।
विज्ञापन

2 of 5
Nutrition Week - फोटो : iStock
राष्ट्रीय पोषण दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने की नींव मार्च 1975 में रखी गई। शुरुआत में इसे एक हफ्ते मनाते थे, लेकिन बाद में 1980 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एक हफ्ते की बजाय एक महीने मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने 1982 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह को मनाने में कुछ बदलाव किए और सितंबर महीने के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने का फैसला लिया। इसके बाद से हर साल सितंबर महीने में 1 से 7 सितंबर तक पोषण सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
Nutrition Week - फोटो : istock
किसने की पोषण दिवस मनाने की शुरुआत

इस दिन को मनाने का विचार सबसे पहले अमेरिकन डायटेटिक्स एसोसिएशन को आया। उन्होंने सबसे पहले पोषण दिवस मनाना शुरू किया। बाद में इस एसोसिएशन का नाम न्यूट्रिशन और डाइट साइंस एकेडमी रखा गया।

4 of 5
Nutrition Week - फोटो : iStock
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम

भारत में हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने के लिए भारत सरकार एक विशेष थीम तय करती है। थीम स्वास्थ्य के मद्देनजर रखी जाती है और हेल्थ को लेकर पोषण को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह - फोटो : istock
कैसे मनाए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

भारत सरकार का महिला और बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जाता है। पोषण सप्ताह के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है और जागरूकता फैलाई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें