फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: मुकेश अंबानी की दिनचर्या की ये 10 बातें बदल सकती हैं आपकी जिंदगी, आप भी बन सकते हैं सफल व्यक्ति

Fri, 09 Jul 2021 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर
भारत में जब भी सफल और मशहूर बिजनेसमैन की बात होती है, तो सबसे पहले मुकेश अंबानी का नाम जरूर आता है। अपनी मेहनत और बड़ों के आशीर्वाद से उन्होंने कई बड़े मुकाम हासिल किए, और इसी की बदौलत आज कुछ भी शायद ऐसा नहीं है जो उनके पास न हो। करोड़ों के घर से लेकर करोड़ों की कारें, एक हंसता-खेलता परिवार, आगे-पीछे नौकर चाकर, कई सफल बिजनेस और पूरी दुनिया में इज्जत आदि। आज मुकेश अंबानी के पास ये सब है। वहीं, लोग उनकी तरह बनने के सपने देखते हैं। लोग भी मुकेश अंबानी की तरह एक सफल बिजनेसमैन और अमीर व्यक्ति बनना चाहते हैं। लेकिन क्या ये सब करना आज के दौर में इतना आसान है? शायद नहीं, क्योंकि अगर आपको मुकेश अंबानी के जैसा बनना है तो आपको उनके जीवन की और दिनचर्या की कुछ बातों पर ध्यान देना होगा और इन्हें अपने जीवन का हिस्सा भी बनाना पड़ेगा। तब जाकर शायद आपकी बात बन जाए। तो चलिए जानते हैं मुकेश अंबानी के बारे में वे 10 बातें।
विज्ञापन

2 of 11
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर @flameoftruth
सुबह जल्दी उठना
  • मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच अपना बिस्तर छोड़ देते हैं, जो कि एक अच्छी आदत है। आप भी इस अच्छी आदत को अपनाकर अपनी दिनचर्या को सुधार सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
neeta and mukesh ambani - फोटो : Twitter
व्यायाम करना
  • मुकेश अंबानी सुबह जल्दी उठकर छह से साढ़े सात बजे तक का समय जिम में गुजारते हैं। यहां वे वर्कआउट करते हैं। यहां आपको बताते चलें कि उनके घर एंटीलिया के दूसरी मंजिल पर ही जिम बना है।

4 of 11
dosa - फोटो : istock
नाश्ता हल्का रहता है
  • मुकेश अंबानी सुबह आठ-नौ बजे के बीच पर अपना नाश्ता कर लेते हैं, जो कि हल्का होता है। जहां एक तरफ उनके नाश्ते में पपीते का जूस होता है, तो वहीं दूसरी तरफ वे रविवार के दिन साउथ इंडियन खाना खाते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Mukesh Ambani Nita Ambani - फोटो : Instagram
ये है दफ्तर जाने का समय
  • मुकेश अंबानी सुबह अपने दफ्तर भी जाते हैं, जिसके लिए वे 9-10 बजे के बीच तैयार हो जाते हैं ताकि समय पर दफ्तर जा सकें।
विज्ञापन

6 of 11
mukesh ambani with family - फोटो : amar ujala
मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते
  • रोजाना दफ्तर जाने से पहले मुकेश अंबानी अपनी मां का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। साथ ही अपनी पत्नी और बच्चों से भी मिलकर ही वे ऑफिस जाते हैं। ये एक अच्छी आदत है, जिसे आपको जरूर अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 11
Mukesh Ambani Cars - फोटो : Amar Ujala
इस कार से जाते हैं दफ्तर
  • मुकेश अंबानी अपनी पसंदीदा कार मर्सिडीज मेबैक 62 से दफ्तर जाते हैं, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है।

8 of 11
mukesh ambani - फोटो : TWITTER
ऐसे शुरू होता है काम, ये है घर लौटने का समय
  • उनका हेड ऑफिस नरीमन पॉइंट में स्थित है। जहां वे लगभग 11 बजे तक पहुंच जाते हैं और इसके बाद अपने काम पर लग जाते हैं। अपना काम खत्म करने के बाद मुकेश अंबानी रात 10-11 बजे तक घर वापस आ जाते हैं।

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
ऐसा होता है रात का खाना
  • रात को 11-12 बजे के बीच वे अपना रात का खाना खा लेते हैं, जिसमें दाल, रोटी, सब्जी, चावल और सलाद होता है।

10 of 11
मुकेश अंबानी का परिवार - फोटो : ani
पत्नी और परिवार को देते है समय
  • मुकेश अंबानी भले ही कितने भी व्यस्त रहते हों, लेकिन वे खास मौकों पर अपने परिवार संग ही समय बिताते हैं और उनके हर सुख-दुख में उनके साथ रहते हैं। रात को 12-2 के बीच में वे अपनी पत्नी नीता अंबानी से पर्सनल और अपने काम को लेकर बातें भी करते हैं। वहीं, रात को वे 2-ढाई बजे के बीच सो जाते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
mukesh ambani house - फोटो : facebook/nita ambani
रिलीज से पहले देख लेते हैं फिल्म
  • मुकेश अंबानी को बॉलीवुड की फिल्मों का काफी शौक है, जिसके कारण वे ज्यादातर फिल्म रिलीज होने से पहले ही देख लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें