हर साल भारत ही बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। गांधी, जिन्हें लोग प्यार से बापू कहकर भी बुलाते हैं। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है, और 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में उनका जन्म हुआ था। बापू जितना भी जिए, उन्होंने खुद को देश के लिए समर्पित कर दिया। महात्मा गांधी ने बिना किसी बदूंक या बिना किसी गोली के सिर्फ एक लाठी के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इसलिए हर साल 2 अक्टूबर को लोग विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन भारत में अवकाश रहता है और बापू की बातों को लोग इस दिन याद भी करते हैं। यही नहीं, गांधी जयंती के दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गांधी जयंती की शुभकामना देने के लिए कई संदेश भी भेजते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ संदेशों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।