फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahatma Gandhi: गांधीजी की पुण्यतिथि पर पढ़िए उनके द्वारा कहे गए 10 अनमोल वचन

Sun, 30 Jan 2022 12:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
भारत की आजादी की लड़ाई का प्रमुख चेहरा महात्मा गांधी का था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था लेकिन लोग उन्हें बापू के नाम से जानते हैं। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई। वह निष्काम कर्मयोगी और सच्चे अर्थों में युग पुरुष थे। यही कारण है कि उन्हें 'महात्मा गांधी' कहा जाने लगा। नरम दल हो या अंग्रेजों को खदेड़ने में विश्वास रखने वाले गरम दल के नेता हों, विचारों की भिन्नता के कारण भी सभी गांधी जी का सम्मान करते थे। स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार गांधी जी को राष्ट्रपिता कह कर संबोधित किया था। उसके बाद गांधी जी देश के राष्ट्रपिता बन गए। देश को आजादी मिल गई लेकिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी। यह दिन पूरे भारत के लिए क्षति का दिन था। महात्मा गांधी की याद में आज के दिन को भारत 'शहीद दिवस' के तौर पर मनाता है। वैसे तो गांधी जी का पूरा जीवन ही प्रेरणा है लेकिन बापू के कुछ अनमोल वचन हैं जो हर किसी को अपने जीवन में उतारने चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए गांधीजी के 10 अनमोल वचन।
विज्ञापन

2 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
आजादी का कोई अर्थ नहीं है, अगर उसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।

- महात्मा गांधी
विज्ञापन

3 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।

-महात्मा गांधी

4 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
अपने आपको जीवन में ढूंढना है तो लोगों की मदद में खो जाओ।

- महात्मा गांधी
विज्ञापन

5 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
गौरव लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

- महात्मा गांधी
विज्ञापन

6 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे कि तुम्हें कल ही मरना है और कुछ ऐसा सीखो जैसे कि तुम हमेशा जीवित रहने वाले हो।

- महात्मा गांधी
विज्ञापन

7 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य ही हमारा सही धन है, सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।

-महात्मा गांधी

8 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
वह पहले आपकी उपेक्षा करेंगे, उसके बाद आप पर हसंगे, उसके बाद आपसे लड़ाई करेंगे, उसके बाद आप जीत जाएंगे।

-महात्मा गांधी

9 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

-महात्मा गांधी

10 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें

- महात्मा गांधी
विज्ञापन

11 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
शक्ति दो प्रकार की होती है। एक दंड के डर से उत्पन्न होती और दूसरी प्यार से। प्यार की शक्ति हमेसा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।

- महात्मा गांधी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें