फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के लिए करनी है खरीदारी, तो इन जरूरी सामानों को लिस्ट में करें शामिल

Thu, 07 Mar 2024 06:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां आपको महाशिवरात्रि में जरूरी पूजा सामग्री और अन्य चीजों की सूची दी जा रही है, जिससे कोई भी सामान आप भूले नहीं और एक बार में ही सारी खरीदारी कर लें। 
विज्ञापन
1 of 4
shiv ji - फोटो : iStock
Mahashivratri 2024 Puja Samagri list in hindi : इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। शिव विवाह को पर्व की तरह मनाते हुए भक्त इस दिन उपवास करते हैं और महादेव व माता पार्वती की साथ में पूजा करते हैं। कुछ लोग मंदिरों- शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक भी करते हैं। 

महाशिवरात्रि के मौके पर आप भी उपवास कर सकते हैं या घर व मंदिर में महादेव की खास पूजा कर सकते हैं। हालांकि अगर महाशिवरात्रि का पावन दिन मनाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ तैयारियां पहले से ही कर लेनी चाहिए। महाशिवरात्रि की पूजा के लिए कुछ खास सामान की जरूरत होती है। शिवजी की पूजा सामग्री के साथ ही महाशिवरात्रि उपवास की सामग्री आदि सभी एक साथ खरीद लाएं। 

यहां आपको महाशिवरात्रि में जरूरी पूजा सामग्री और अन्य चीजों की सूची दी जा रही है, जिससे कोई भी सामान आप भूले नहीं और एक बार में ही सारी खरीदारी कर लें। 
विज्ञापन

2 of 4
shiv ji - फोटो : iStock
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री
  • शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा
  • मदार पुष्प या फूलों की माला
  • शमी के पत्ते
  • कमल और सफेद फूल
  • गाय का दूध, दही, शक्कर
  • गंगाजल, महादेव के वस्त्र
  • माता पार्वती के श्रृंगार का सामान, वस्त्र
विज्ञापन

3 of 4
हवन सामग्री लिस्ट - फोटो : istock
  • जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत्
  • इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान-सुपारी
  • मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन
  • शहद, बेर, मौसमी फल, खस
  • शिव चालीसा, शिव आरती, महाशिवरात्रि व्रत कथा की किताब
  • भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी
  • हवन सामग्री
  • दान की सामान, जैसे वस्त्र, अन्न, गुड़, घी आदि
  • आरती के लिए दीपक, गाय का घी, कपूर
विज्ञापन

4 of 4
Vrat Food - फोटो : istock
उपवास का सामान 

फल
मिठाई
आलू
घी
सिंघाड़े का आटा
नमक का सेवन करते हों तो फलाहारी नमक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें