Maharana Pratap Punyatithi 2023: भारत के वीरों का जब भी जिक्र होगा, मेवाड़ी राजा महाराणा प्रताप का नाम जरूर याद किया जाएगा। महाराणा प्रताप की आज पुण्यतिथि है। महाराणा प्रताप का जन्म सोलहवीं शताब्दी में 9 मई, 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था। महाराणा प्रताप ने मुगल सम्राट अकबर को रणभूमि में कई बार टक्कर दी। मुगलों से लोहा लेने वाले महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में दर दर भटके। लेकिन उन्होंने न तो दुश्मनों के सामने हाल मानी और न ही विपरीत परिस्थितियों के समक्ष पराजय स्वीकार की।
अकबर के सामने महाराणा प्रताप ने अपना शीश नहीं झुकने दिया। उनके शौर्य और वीरता की कहानी आज भी सुनाई जाती है। इतिहास के पन्नों में महाराणा प्रताप का नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज है। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी शौर्यगाथा पढ़िए और युवाओं को महाराणा प्रताप के वीरतापूर्ण वॉलपेपर व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए भेजिए।