फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foods To Increase Height: 10 रुपये में बढ़ाएं लंबाई, रसोई की इन पांच चीजों से बढ़ सकता है बच्चे का कद

Thu, 19 Jan 2023 12:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लंबाई बढ़ाने वाले हेल्दी फूड्स - फोटो : istock
Foods To Increase Height : बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास होना भी बहुत जरूरी है। हालांकि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की दर अलग अलग हो सकती है। कई बच्चे तेजी से बढ़ते हैं। कम उम्र में ही उनकी लंबाई बाकी बच्चों से अधिक होती है, तो वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी होते हैं, जो अपनी उम्र के बच्चों से कम कद के लगते हैं। लंबाई तेजी से न बढ़ पाने के कारण वह दूसरे बच्चों की तुलना में छोटे नजर आते हैं। लगभग सभी अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे की ग्रोथ सामान्य हो। जब वह महसूस करते हैं कि बच्चे की लंबाई धीमे बढ़ रही है या ग्रोथ में रुकावट आ रही है तो वह तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। दवाएं, सप्लीमेंट, लंबाई बढ़ाने वाली एक्सरसाइज पर ध्यान देने लगते हैं। लंबाई न बढ़ पाने के कुछ कारण हो सकते हैं, इसमें से एक पोषण की कमी भी है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उनकी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इलाज या अन्य तरीके अपनाने के साथ ही सबसे पहले आपको खान पान में सुधार की जरूरत है। रसोई में रखी कुछ चीजों के सेवन से बच्चे का कद बढ़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसे सेहतमंद खानपान के बारे में जो बच्चे की लंबाई बढ़ाने में फायदेमंद है।
 
विज्ञापन

2 of 6
दूध पीने के फायदे - फोटो : iStock
दूध
 
घर के बड़े बुजुर्गों से लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ तक बच्चों के लिए दूध के सेवन की सलाह देते हैं। दूध में विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दूध पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और शरीर की वृद्धि में सहायक होता है। बच्चे को नियमित दूध के सेवन की आदत डलवाएं। हल्दी वाला दूध, बादाम वाला दूध या केसर वाली दूध भी बच्चे को पिलाएं। यह उनकी संपूर्ण सेहत के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

3 of 6
अंडे के सेवन के फायदे - फोटो : istock
अंडा

बच्चे को अपनी डाइट में भरपूर प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन बच्चे के शारीरिक विकास में मदद करता है। अंडा प्रोटीन, बायोटिन, रिबोफ्लेविन और आयरन की कमी को पूरा करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना सुबह के नाश्ते में बच्चे को एक अंडा खिलाएं।

4 of 6
दही के नियमित सेवन के फायदे - फोटो : अमर उजाला
दही

बच्चे की सेहत के लिए जितना असरदार दूध है, उतना ही फायदेमंद दही भी है। डाइट में दही को शामिल करें। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होता है। यह सभी पोषक तत्व शरीर की वृद्धि पर अच्छा असर डालते हैं। दही के अलावा आप बच्चे को चीज भी खाने में दे सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोयाबीन - फोटो : iStock
सोयाबीन

हड्डियों की सेहत के लिए सोयाबीन फायदेमंद है। इसमें भरपूर प्रोटीन पाई जाती है, जिसका सेवन बच्चों के साथ ही बुजुर्गों के लिए भी लाभकारी है। टोफू, सोया चंक्स भी बच्चों को खिला सकते हैं। जिन बच्चों की लंबाई बढ़ने में वक्त लग रहा है, उन्हें नियमित सोयाबीन की अलग अलग डिश खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाजर के सेवन से बढ़ाएं लंबाई - फोटो : pixa
गाजर

गाजर मौसमी सब्जी है, जिसमें भरपूर विटामिन होता है। साथ ही गाजर के सेवन से शरीर को बीटा कैरोटीन भी मिलता है, जो विटामिन ए में बदल जाता है। हड्डियों की मजबूती और शरीर के विकास के लिए बच्चे को गाजर का सेवन कराएं। गाजर का सूप, सब्जी, जूस या सलाद के तौर पर बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें