फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की हर दीवार कुछ कहती है, जानिए आपके घर की 'दीवारों के रंग' आपके बारे में क्या कहते हैं

Thu, 20 Jun 2019 09:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
घर सजाने में लाइट्स और दीवारों के रंग की अहम भूमिका होती है। जब बात आती है अपने सपनों के घर को सजाने की तो हर कोई अपनी पसंद से घर सजाता है। दीवारों पर किया गया रंग आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। हर रंग की अपनी खासियत होती है और जब आप किसी खास रंग से अपने घर के किसी कोने को सजाते हैं तो वहां उस रंग की ऊर्जा का संचार होता है। ये आपके मूड और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता हैं। जानिए आपके घर की दीवारों के रंग आपके बारे में क्या कहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
लाल रंग
घर की दीवारें अगर आपने लाल रंग से करवाई है तो ये आपके उत्साही होने को दर्शाता है। शोध के अनुसार लाल रंग प्यार, गुस्सा और पैशन का प्रतीक है। लाल रंग आपके सकारात्मक दृष्टिकोण को भी दिखाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
नारंगी दीवारें
नारंगी रंग पसंद करने वाले लोगों को मौज-मस्ती पसंद होती है। अगर आपके घर की दीवारें भी नारंगी है तो इसका मतलब है कि आप भी महत्त्वाकांक्षी हैं और हमेंशा एक्शन में रहना आपकी आदत है।
 

4 of 6
काला रंग
काले रंग की दीवारें आजकल का फैशन है। ये दिखाता है कि आपको स्टाइल पसंद है और आप समय के साथ चलना पसंद करते हैं। ताकत, गंभीरता और पैसा इस रंग की खासियत है। घर का कोई कोना अगर आपके यहां भी काले रंग का है तो इससे आपका मजबूत व्यक्तित्व झलकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सफेद रंग
सफेद रंग शांति और सौम्यता का प्रतीक है। घर की दीवारें अगर सफेद रंग की है तो ये दिखाती है कि आपको स्वच्छता पसंद है। सफेद रंग से घर में प्रकाश दिखता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

नीला रंग
नीला रंग घर में शांति और सुरक्षा का प्रतीक है। बहुत सारे लोग घरों में नीला रंग लगवाना पसंद करते है। बेडरुम में अगर आपने नीला कलर लगवाया है तो ये आपके विश्वास और 
निष्ठा को दिखाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीला रंग
पीला रंग आपके आशावादी होने और प्रसन्नता को जाहिर करता है। अगर आपके घर की दीवारें भी पीले रंग की हैं तो घर में ऊर्जा का संचार होगा और सकारात्मकता आएगी। पीला रंग सनशाइन, गर्मी और छुट्टीयों का प्रतीक है।
हरा रंग
हरा रंग हरियाली और प्रकृति का प्रतीक है। अगर आपने भी दिवारों का रंग हरा करवाया है तो खुश हो जाइए ये आपके आत्म संतुलन को दिखाता है। हरा रंग जीवन में वृद्धि, विकास, स्वास्थ और आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व का प्रदर्शन करता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें