फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर के घर जैसा आप भी सजा सकते हैं अपना आशियाना, ये टिप्स आजमाकर खुद देख लें

Tue, 18 Jun 2019 01:05 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का फैशन सेंस और स्टाइल बहुत फेमस है। अगर बात की जाए सोनम कपूर के घर की तो उनका घर भी बिल्कुल वैसा ही स्टाइलिश है जैसी वो खुद हैं। सोनम कपूर की मां एक बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर हैं। ऐसे में सोनम कपूर और रिया कपूर का घर तो कुछ खास होगा ही। फैशन और एलिगेंस उनके घर में साफ झलकता है। सोशल मीडिया की इन तस्वीरों के जरिए आप भी होम डिकोर के आइडिया ले सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
डिजाइनर दरवाजे
नक्काशीदार दरवाजे सोनम कपूर आहूजा के घर की शोभा हैं। ये दरवाजे घर को बिल्कुल रॉयल लुक देते हैं और राजा महराजाओं के महल सा एहसास देते हैं। घर के इंटीरियर में ये दरवाजे बहुत खास हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
टेस्ट ट्यूब फूलदान
सोनम कपूर के घर में एक चीज जो इंटरेस्टिंग है वो टेस्ट ट्यूब वास है। डाइनिंग टेबल पर सजा ये फूलदान बहुत ही आकर्षक लगते हैं। मार्केट से आप इस खूबसूरत फूलदान को आसानी से खरीद कर घर में सजा सकते हैं।

4 of 5
घर की शान है सोफा
एक खूबसूरत सा सोफा आपके लिविंग रुम को अलग लुक दे सकता है। सोनम कपूर के घर में रखा ब्लू और ग्रे कलर का सोफा उनके लिविंग रुम में चार चांद लगाता है। डार्क रंग का सोफा रुम के हर कलर के साथ मैच कर सकता है और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रीमकैचर्स
ड्रीमकैचर्स एक स्प्रिचुअल टूल है। ये घर में शान्ति लाते हैं। घर की छत पर टंगे ये ड्रीमकैचर्स सोनम कपूर की छत को आकर्षक लुक देते हैं। आप भी अपने घर की छत पर बागवानी करके ऐसा ही कुछ लगा सकते हैं। ये ऑनलाइन आसानी से खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें