फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2021: कोरोना काल में घर पर जन्माष्टमी मनाने के ये हैं कुछ तरीके, मिलेगा भगवान कृष्ण का आशीर्वाद

Mon, 30 Aug 2021 12:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
जन्माष्टमी का दिन भगवान श्री कृष्ण के नाम होता है, क्योंकि इस दिन को कान्हा के जन्मदिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस दिन लोग उपवास रखते है और रात 12 बजे बांके बिहारी के जन्म के बाद ही अन्न ग्रहण करते हैं। इस साल जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन लोग मंदिर जाते है और काफी संख्या में लोग मथुरा-वृंदावन जाकर कान्हा की भक्ति में खो जाते हैं। यही नहीं, लोग अपनी-अपनी सोसाइटी में स्थित मंदिरों में भी कान्हा के इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन कोरोना काल होने की वजह से लोग इस बार पहले की तरह मंदिरों का रूख करने से बच रहे हैं, लेकिन वे अपने कान्हा के इस दिन को खास भी बनाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस कोरोना काल में मंदिरों में नहीं जाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर रहकर ही जन्माष्टमी का पर्व मना सकते है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
घर पर करें तैयारी
  • आप इस जन्माष्टमी की तैयार घर पर ही कर सकते हैं। आप ठाकुर जी का झूला सजा सकते हैं। इसमें आप फूल, मखमल, रेशमी कपड़ा और लाल छोटा तकिया और झालर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बच्चों को कान्हा बना सकते हैं और घर पर ही दही हांडी फोड़ने की तैयारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
घर पर ही बनाएं भोग
  • जब आप जन्माष्टमी का पर्व घर पर ही मना रहे हैं, तो आप चाहें तो घर पर ही इस बार भगवान कृष्ण को भोग लगने वाला प्रसाद बना सकते हैं। इसमें माखन मिश्री, मक्खन और खीर जैसी चीजें शामिल हैं।

4 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
भजन-कीर्तन करें
  • आप घर के लोगों के साथ ही भगवान कृष्ण के भजन-कीर्तन कर सकते हैं। कान्हा का झूला और मंदिर को प्यार से सजाएं और इस दिन आप उपवास भी रख सकते हैं। इसके बाद आप परिवार संग भजन-कीर्तन करते हुए कान्हा की भक्ति में खो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
घर के लोगों के बीच ही करें बांके बिहारी का स्वागत
  • ध्यान रहे कि आपको कोशिश करनी है कि अपने घर के लोगों के बीच ही बांके बिहारी का स्वागत करें। सोचिए जब आप बाहर कोरोना काल की वजह से घर से बाहर नहीं जा रहे हैं, तो घर में बाहर से पड़ोसियों या अन्य लोगों को क्यों बुलाएंगे। इसलिए आप घर पर ही परिवार  के बीच जन्माष्टमी का पर्व मना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें