फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Trudeau: बॉक्सिंग से लेकर एक्टिंग का शौक ही नहीं विवादों से भी रहा है गहरा नाता, यहां जानें सबकुछ

Fri, 22 Sep 2023 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जस्टिन ट्रूडो की कई विवादों को लेकर आलोचना हुई है। - फोटो : Amar Ujala
Justin Trudeau: इन दिनों कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो काफी चर्चा में हैं और इसके पीछे उनके द्वारा दिया गया भारत विरोधी बयान है, जिसमें उन्होंने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश बताई। हालांकि, भारत सरकार की तरफ से उनको आरोपों को एक तरफ से खारिज करते हुए निराधार बताया गया। इससे पहले जस्टिन ट्रूडो जी20 समिट में शामिल होने दिल्ली आए थे। इन सबके बीच क्या आप जस्टिन ट्रूडो के जीवन के बारे में जानते हैं? क्या आप उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए यहां जानते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जस्टिन ट्रूडो की कई विवादों को लेकर आलोचना हुई है। - फोटो : instagram
पहले ये जान लें
  • जस्टिन ट्रूडो का जन्म 25 दिसंबर 1971 में कनाडा में स्थित ओटावा में हुआ था। बात उनकी शिक्षा की करें, तो उन्होंने वर्ष 1994 एमसी गिल यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद साल 1998 में उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी से बी.एड की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

3 of 8
जस्टिन ट्रूडो की कई विवादों को लेकर आलोचना हुई है। - फोटो : Social Media
शिक्षक रह चुके हैं ट्रूडो, एक्टिंग-बॉक्सिंग का है शौक:-
 
  • जस्टिन ट्रूडो ने हाई स्कूल के शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और वे इस दौरान फ्रेंच और मैथ्स पढ़ाते थे
  • ये भी जानते चलें कि राजनीति में आने से पहले ट्रूडो टीचिंग, बंजी जंप कोचिंग, इंजीनियरिंग, क्लब बाउंसर समेत कई क्षेत्रों में काम कर चुके हैं
  • वहीं, जस्टिन बॉक्सिंग के भी शौकीन हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिदंद्वी को हराया था।

4 of 8
जस्टिन ट्रूडो की कई विवादों को लेकर आलोचना हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया
  • ट्रडो ने सीबीसी ऐतिहासिक ड्रामा 'द ग्रेट वॉर' में कनाडाई वॉर हीरो टैलबोट पापिन्यू की भूमिका निभाई थी
  • ट्रूडो साल 2016 में बॉक्सिंग ग्लव्स और कनाडाई जर्सी में मार्वल कॉमिक के कवर पर भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
जस्टिन ट्रूडो की कई विवादों को लेकर आलोचना हुई है। - फोटो : instagram
विवादों से भी रहा है नाता:-
  • वर्ष 2016 में जस्टिन ट्रूडो की कोहनी एक महिला सांसद की छाती पर लग गई थी। ऐसे में ये घटना 'एल्बोगेट' नाम से मशहूर हुई। हालांकि, ट्रूडो ने इसके लिए कई बार माफी मांगी और इस पर उन्होंने ये भी कहा कि उनसे दोबारा ऐसी गलती कभी नहीं होगी
विज्ञापन

6 of 8
जस्टिन ट्रूडो की कई विवादों को लेकर आलोचना हुई है। - फोटो : instagram
  • वर्ष 2018 में में जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार के साथ भारत की आठ दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान वे रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आए थे, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बना था
विज्ञापन

7 of 8
जस्टिन ट्रूडो की कई विवादों को लेकर आलोचना हुई है। - फोटो : Facebook
  • साल 2108 में ही जस्टिन ट्रूडो सरकार ने कैनाबिस विधेयक के तहत मारिजुआना (मादक पदार्थ भांग) पर लगा प्रतिबंध हटाया था। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी
विज्ञापन

8 of 8
जस्टिन ट्रूडो की कई विवादों को लेकर आलोचना हुई है। - फोटो : Facebook/Justin Trudeau
  • हाल ही में जस्टिन ट्रूडो जी20 कार्यक्रम में शामिल होने भारत आए। इस दौरान ट्रूडो डिनर में शामिल होने नहीं पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुना दिया था। यही नहीं, देश वापस लौटते समय उनका विमान खराब हो गया था, जिसके कारण ट्रूडो को लगभग 40 घंटे तक भारत में ही रुकना पड़ा था, जिसके कारण जस्टिन ट्रूडो की फजीहत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें