फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Siraj: कुछ ऐसा है भारतीय बॉलर मोहम्मद सिराज का लाइफस्टाइल, शानदार है इनका कार कलेक्शन

Thu, 21 Sep 2023 12:44 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

"एशिया कप 2023" भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए ऐतिहासिक पल बन गया। उनकी तेज गेंदबाजी वर्तमान में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 6
mohammed siraj - फोटो : Amarujala
Mohammed Siraj lifestyle: "एशिया कप 2023" भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए ऐतिहासिक पल बन गया। उनकी तेज गेंदबाजी वर्तमान में चर्चा का विषय बनी हुई है। मोहम्मद सिराज की गेंद ने भारत को आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, सिराज ने इस मैच में 6 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की प्रैक्टिस को हिला डाला। लगभग सभी जानते है कि, भारत को इस मैच में 10 विकेट से जीत मिली है। इसका श्रेय मो. सिराज को दिया गया। जिसके चलते उन्हें प्लेयर "ऑफ द मैच" का खिताब भी दिया गया।

यूं तो भारतीय क्रिकेट टीम में सभी क्रिकेटर का अपना अलग इतिहास है लेकिन मो. सिराज भी किसी से कम नहीं है। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने परचम लहरा दिया। वह एक दमदार प्लेयर है। उनकी सोशल मीडिया पर दमदार फैन फॉलोइंग है। यहीं नहीं सिराज भी  अपने फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ अन्य बातों के बारे में बताने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
यहां हुआ मोहम्मद सिराज का जन्म
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1992 को हैदराबाद में हुआ। उनके पिता का नाम मोहम्मद गौस है। क्रिकेटर बनना मो. सिराज का सपना था। लेकिन उस दौरान उनके पिता ऑटो रिक्शा चालक थे। और मां शबाना बेगम एक हाउस वाइफ। ऐसे में सिराज के लिए क्रिकेटर बनना बहुत कठिन था। हालांकि, परिस्थितियों के विपरीत जाकर उन्होंने यह कर दिखाया।
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
टेनिस बॉल से खेलना किया था शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मो. सिराज महज 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। उनके शुरुआती दिनों में वह टेनिस की गेंद से खेलते थे। इस बॉल से खेलते-खेलते उन्होंने कई दिग्गजों को प्रभावित किया। वह अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि, उनका परिवार काफी गरीब था। उनके पिता इकलौते कमाने वाले थे। सिराज को क्रिकेटर बनाने के लिए वो उन्हें रोजाना 100 रुपये देते थे। उन पैसों से वह क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए जाते थे।

4 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
ये पल था सिराज के लिए खास
2015-16 रणजी में सिराज ने प्रथम श्रेणी में हैदराबाद टीम में कदम रखा। यह उनकी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम का ही फल था। इसके बाद वह 2016-17 रणजी में 41 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हैदराबाद के गेंदबाज बनें। उनके लिए वह पल बहुत खास था जब पहली बार आईपीएल में उन पर बोली लगाई गई। सनराइजर्स हैदराबाद में सिराज को लगभग 2.6 करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज की कुल संपत्ति
वर्तमान में मो. सिराज की औसत मासिक आय लगभग 60 लाख रुपये है। उनकी वार्षिक आय 7 करोड़ रुपये है। इसमें मुख्य रूप से उनकी आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने के लिए मिलने वाली 7 करोड़ रुपये की फीस शामिल है। सिराज कई अन्य रियल एस्टेट संपत्तियों के अलावा हैदराबाद में एक लक्जरी डिजाइनर घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mohammed Siraj - फोटो : For Reference Only
गजब का है कार कलेक्शन
मो. सिराज को कार का भी शौक है। अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने के ठीक बाद बीएमडब्ल्यू सेडान खरीद लिया था। इसके अलावा अपनी पहली आईपीएल सैलरी से सिराज को टोयोटा कोरोला खरीदने का मौका मिला। आपको बता दें, सिराज भी उन क्रिकेटरों में से हैं जिन्हें आनंद महिंद्रा ने गाबा में उनके अद्भुत प्रदर्शन के बाद महिंद्रा थार उपहार में दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें