फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: राम भक्तों के लिए सुनहरा मौका, IRCTC लाया है इन जगहों पर घूमने के लिए स्पेशल ऑफर

Fri, 08 Oct 2021 06:05 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
IRCTC अक्सर श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष ट्रेनों को चलाता है और उनके लिए विशेष ऑफरों को लेकर भी आता रहता है। इसी कड़ी में IRCTC ने एक खास पैकेज भगवान राम के भक्तों के लिए लाया है। इस स्पेशल पैकेज के तहत यात्रा करने वाले श्रद्धालु भगवान राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों का दर्शन करेंगे। इस खास पैकेज को लेकर राम भक्त काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसके तहत भक्तों को अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थानों पर सैर करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में श्रद्धालु अपने प्रभु राम से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों को करीब से देख सकेंगे। रामपथ यात्रा के जरिए भक्तों को 7 रातें और 8 दिन की यात्रा कराई जाएगी। अगर आप भी इन जगहों की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस खास ऑफर के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
इस पैकेज की शुरुआती कीमत 7,560 रुपये है। वहीं कंफर्ट के लिए प्रति व्यक्ति बुकिंग करने पर 12,600 रुपये का भुगतान करना होगा। इस पैकेज के तहत आप पुणे, लोनावाला, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, खंडवा और इटारसी स्टेशन्स पर बोर्डिंग और डिबोर्डिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
रामपथ यात्रा के लिए बुकिंग की शुरुआत 27 नवंबर से होने जा रही है। अगर आप भी भगवान राम से जुड़ी इस यात्रा का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इसके लिए बुकिंग करवानी होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस यात्रा में आपको भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या, हनुमान मंदिर, प्रयाग के संगम, काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती, अस्सी घाट आदि कई महत्वपूर्ण स्थानों को देखने का मौका मिलेगा। रामपथ यात्रा में भक्तों के ठहरने के लिए विशेष इंतजाम भी होंगे। उनके लिए हॉल और लॉजी की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि भगवान से जुड़े इन स्मारकों को देखने के लिए आपको खुद के पैसों से टिकट खरीदना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें