फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: एक-दो नहीं पूरे 20 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पद्मनाभ सिंह, जीते हैं आलीशान जिंदगी

Fri, 08 Oct 2021 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पद्मनाभ सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/Padmanabh Singh
एक समय था, जब भारत में राजा-महाराजाओं का राज हुआ करता था और उनके पास काफी संपत्ति भी थी। हालांकि, अब वक्त बदल चुका है और हम नए भारत में जी रहे हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि अब राजा-महाराजा या उनसे जुड़े लोग नहीं हैं, क्योंकि आज भी भारत देश में राजा-महाराजाओं के वंशज मौजूद हैं। इनमें से एक हैं जयपुर सियासत के महाराजा पद्मनाभ सिंह, जो जयपुर परिवार के 303वें वंशज हैं। वहीं, भले ही पद्मनाभ सिंह की उम्र महज 23 साल हैं, लेकिन उनकी जिंदगी काफी आलीशान और लग्जरी है और उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं हैं। जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने की वजह से उनके पास काफी ज्यादा संपत्ति है, जिसके बारे जानकार यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए बिना देर किए पद्मनाभ सिंह की लाइफस्टाइल के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पद्मनाभ सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/Padmanabh Singh
ऐसे बने थे राजा
  • पद्मनाभ सिंह के दादा सवाई मान सिंहजी बहादुर की मृत्यु साल 2011 मे हुई, जिसके बाद पद्मनाभ सिंह को राजा बनाया गया था। वहीं, पद्मनाभ सिंह का शाही परिवार जयपुर के सिटी पैलेस में रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
पद्मनाभ सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/padmanabh singh
हैं ये खूबियां
  • पद्मनाभ सिंह राजघराने से ताल्लुक रखने के अलावा एक मॉडल और एक बेहतरीन पोलो खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा वे ट्रैवलर भी हैं, और उन्हें यात्राएं करना काफी पसंद है। इनके बारे में कहा जाता है कि अब तक वे कई देश घूम चुके हैं और सबसे ज्यादा खर्च भी वे घूमने पर ही करते हैं।

4 of 6
पद्मनाभ सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/Padmanabh singh
निजी आलीशान अपारट्मेंट
  • बात पद्मनाभ सिंह के घर की करें, तो जयपुर के राम निवास महल में उनका निजी आलीशान अपार्टमेंट हैं। इसमें बेडरूम, ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, पूल और एक बड़ा बरामदा भी है।
विज्ञापन

5 of 6
पद्मनाभ सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
एक से बढ़कर एक कार
  • पद्मनाभ सिंह के पास कारों की कोई कमी नहीं है। उनके पास कई तरह की लग्जरी और महंगी कारें तो हैं ही, साथ ही उनके पास कई विंटेज कारें भी मौजूद हैं जो उनकी पार्किंग की शोभा बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पद्मनाभ सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram
इतनी संपत्ति के हैं मालिक
  • बात अगर पद्मनाभ सिंह की संपत्ति की करें, तो ये हर किसी को हैरान करती है। राजा-महाराजाओं के वंशज होने के नाते उनके पास काफी संपत्ति है, जो लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें